फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   teacher

इंग्लिश मीडियम के 229 स्कूलों में नहीं शिक्षक

Thu, 12 Mar 2020 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
teacher
सीतापुर। जिले में अंग्रेजी माध्यम से स्कूल चलाने की कवायद बहुत धीमी है। एक साल में 229 विद्यालय चयनित हो चुके हैं। लेकिन शिक्षकों की तैनाती न होने से इन विद्यालयों में अंग्रेजी भाषा में पढ़ाई नहीं शुरू हो सकी है।
विज्ञापन

शासन ने प्रत्येक विकासखंड पर प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों को उच्चीकृत कर अंग्रेजी माध्यम से संचालित करने का निर्णय लिया है। इसके लिए प्रत्येक ब्लॉक पर अंग्रेजी माध्यम से स्कूल संचालित किए जाएंगे।
विज्ञापन

इन विद्यालयों में नौनिहालों को कान्वेंट स्कूल की तर्ज पर अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई कराई जाएगी। शासन ने अप्रैल 2019 में ही प्रत्येक विकासखंड पर अंग्रेजी विद्यालय चयनित कर जल्द पढ़ाई शुरू कराने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए जिले को 206 प्राथमिक व 23 उच्च प्राथमिक विद्यालय अंग्रेजी माध्यम से शुरू करने का लक्ष्य मिला था। जिसमें दूसरे चरण में 101 प्राथमिक व 23 उच्च प्राथमिक विद्यालय शामिल है। तीसरे चरण में 105 प्राथमिक विद्यालय चयनित किए गए है।
इन विद्यालयों को चयन हुए भी काफी समय बीत चुका है। लेकिन शिक्षक चयन की प्रक्रिया लंबित पड़ी है। इसकी वजह से इन विद्यालयों में अंग्रेजी विषय से पढ़ाई अब तक नहीं शुरू हो सकी है।
अभी चेक नहीं हुईं उत्तरपुस्तिकाएं
दूसरे व तीसरे चरण में चयनित विद्यालयों में शिक्षकों की पोस्टिंग को लेकर परीक्षा आयोजित की गई थी। इसमें पहले चरण में 1123 व दूसरे चरण में 215 शिक्षकों ने परीक्षा दी है। अभी इन शिक्षकों की उत्तरपुस्तिकाएं जांची नहीं जा सकी है। इसके बाद साक्षात्कार होगा। उसके बाद ही शिक्षकों का अंतिम रूप से चयन किया जाएगा। इससे यह प्रक्रिया और लंबी खिंच सकती है। इससे काफी विलंब होगा।
आधे खाली है पद
प्रथम चरण में अंग्रेजी माध्यम से 105 प्राथमिक विद्यालय चयनित किए गए थे। ये विद्यालय संचालित हो रहे है, लेकिन यहां पर मानक के अनुसार शिक्षकों का चयन नहीं हो सका है। बेसिक शिक्षा विभाग के मुताबिक इन विद्यालयों में करीब 241 पद शिक्षकों के रिक्त चल रहे है। इन्हें भरने की प्रक्रिया भी इस साल चयनित हुए विद्यालयों के एक साथ होगी। इससे सभी विद्यालयों में मानक के अनुसार शिक्षक चयनित कर लिए जाएंगे। यहां पर 284 शिक्षक कार्य कर रहे है।

1340 शिक्षकों की है जरूरत
बेसिक शिक्षा विभाग के मुताबिक प्राथमिक विद्यालयों में पांच शिक्षक व उच्च प्राथमिक विद्यालय में तीन शिक्षक रखे जाएंगे। इससे 206 विद्यालयों में 1030 व 23 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 69 शिक्षकों का चयन होगा। इसी प्रकार पिछले बरस के 241 शिक्षक चयनित किए जाएंगे। एक साथ 1340 शिक्षकों की जरूरत पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed