फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Teacher eligibility test to be held at 14 centers tomorrow

14 केंद्रों पर कल होगी शिक्षक पात्रता परीक्षा

Mon, 06 Jan 2020 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Teacher eligibility test to be held at 14 centers tomorrow
सीतापुर। उप्र शिक्षक पात्रता परीक्षा-2019 जिले में आठ जनवरी को 14 केंद्रों पर कराई जाएगी। प्राथमिक और जूनियर वर्ग की यह परीक्षा दो पॉलियों में होगी। प्रथम पाली में 12792 एवं द्वितीय पॉली में 6570 अभ्यर्थी शामिल होंगे। सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी अखिलेश तिवारी ने बताया कि परीक्षा के सफल संचालन को प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट, जिला प्रशासन के पर्यवेक्षक तथा शिक्षा विभाग के पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण को सात सचल दल बनाए गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने विद्युत विभाग, पुलिस विभाग एवं परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि समस्त तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाएं। बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि परीक्षा में अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्र पर निर्धारित वेबसाइट के माध्यम से डाउनलोड किए गए प्रवेश पत्र के साथ अपने ऑनलाइन आवेदन में अंकित पहचान पत्र की मूल प्रति तथा प्रशिक्षण योग्यता के प्रमाण-पत्र लाना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

परीक्षा प्रारम्भ होने के 10 मिनट के बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जायेगा। बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी विनय कुमार पाठक, जिला विद्यालय निरीक्षक नरेन्द्र शर्मा, जिला विकास अधिकारी राकेश पांडेय सहित समस्त उप जिलाधिकारी, खंड विकास अधिकारी एवं संबंधित अधिकारी व केन्द्र व्यवस्थापक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed