Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Sweetness in life due to organic Jimikand farming

Sitapur News: जैविक जिमीकंद की खेती से जीवन में घुली मिठास

Sun, 23 Mar 2025 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 23 Mar 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Sweetness in life due to organic Jimikand farming
सीतापुर। गांजर क्षेत्र के रेउसा ब्लॉक की महिलाएं जैविक खाद से जिमीकंद की खेती कर रही हैं। जिमीकंद से दवाई भी बनाई जाती है। इसके बीज को जिले संग प्रदेश के अन्य किसान खरीद कर ले जाते हैं। वर्तमान समय में चार एकड़ में जैविक जिमीकंद की खेती की जा रही है। दिसंबर में खेतों में जिमीकंद तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन

रेउसा के आर्गेनिक विलेज सिकौहा की महिलाएं जैविक जिमीकंद की खेती कर रही हैं। इससे उन्हें कम लागत में अधिक फायदा हो रहा है। यहां की रहने वाली गायत्री देवी ने बताया कि जिमीकंद के बीज की अधिक मांग है। पहले पांच बीघा में जिमीकंद की खेती की गई। इसे बीज के लिए किसानों ने खरीद लिया। इसके बाद रकबा बढ़ाया है। जैविक जिमीकंद की आसपास के क्षेत्र में खेती न होने से इसकी मांग अधिक है। सरिता देवी ने बताया एक बीघा से जिमीकंद का उत्पादन शुरू किया था। इसकी जानकारी जब क्षेत्र के किसानों को हुई तो वह बीज लेने के लिए आने लगे। कुल उत्पादन का 75 फीसदी बीज के लिए बिक गया। शेष लखनऊ और हरदोई जिले के व्यापारियों ने खरीदा। इस साल 10 बीघा में जिमीकंद तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

सुमन गुप्ता अपने पति प्रगतिशील किसान रमेश गुप्ता के साथ जिमीकंद के साथ सहफसली कर रही हैं। वह खेत में नीबू और मूली की भी खेती कर रही हैं। सिकौहा गांव में कई प्रगतिशील किसान आधुनिक खेती कर रहे हैं। इससे महिलाएं भी प्रेरित होकर खेती कर रहीं हैं। यहां के प्रगतिशील किसान राजीव और श्वेतांक ने एफपीओ बनाया है। इससे 75 महिला और पुरुष किसान जुड़े हैं। इसके माध्यम से उत्पादित फसलों की बिक्री आसानी से हो जाती है। बिक्री से अच्छी खासी कमाई भी हो रही है। इससे महिलाएं सबल हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिमीकंद की विदेश में भी है मांग
प्रगतिशील किसान श्वेतांक ने बताया कि जिमीकंद का पेट संबंधी रोगों की दवाई में इस्तेमाल किया जाता है। कृषि विज्ञान केंद्र कटिया के अध्यक्ष डाॅ. दयाशंकर श्रीवास्तव के सहयोग दो साल पहले खेत से ही सउदी अरब के व्यापारी ने जिमीकंद खरीद लिया था। इससे अच्छा मुनाफा हुआ था। जिमीकंद के बीज की अधिक मांग है। इसे पूरा करने में दिक्कत हो रही है, इसीलिए इस साल खेती रकबा बढ़ाया गया है। इसकी खेती में महिलाएं भी रुचि ले रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed