{"_id":"6945819dde7fe67c49078fe4","slug":"sweat-is-releasing-manure-in-the-bitter-cold-sitapur-news-c-102-1-stp1003-146598-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: कड़ाके की ठंड में खाद छुड़ा रही पसीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: कड़ाके की ठंड में खाद छुड़ा रही पसीना
Fri, 19 Dec 2025 10:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 19 Dec 2025 10:17 PM IST
विज्ञापन
लहरपुर (सीतापुर)। कड़ाके की ठंड में यूरिया के लिए किसान पसीना बहा रहे हैं। क्षेत्र की साधन सहकारी समिति रायपुर गंज में मंगलवार को यूरिया खाद वितरण की खबर पाते ही कई किसान वहां एकत्र हुए। बुधवार को खाद की आस में घंटों से लाइन में लगे भगौतीपुर के राम गुलाम, दन्ना पुरवा के बाबूराम व जुगल किशोर, अल्बटनपुर के सतीश कुमार, पतवारा के मुस्तकीम आदि ने बताया कि खाद का वितरण टोकन के आधार पर किया जा रहा है और हम लोग दो दिन से टोकन के लिए लाइन में लग रहे हैं लेकिन अभी तक टोकन नहीं मिल पाया है।
अंदेश नगर के किसान अबरार अली ने बताया कि मंगलवार को टोकन मिला था लेकिन बुधवार को भी खाद नहीं मिल सकी है, इसलिए वापस जा रहे हैं। मौके पर मौजूद किसानों ने बताया कि समिति द्वारा 270 रुपये प्रति बोरी खाद वितरित की जा रही है। बहेरवा के किसान राजन खरे ने बताया कि कड़ाके की ठंड में भी खाद वितरण स्थल पर ठंड से बचाव के लिए अलाव तक की व्यवस्था की गई है।
सहायक विकास अधिकारी सहकारिता सिद्धार्थ कुमार आर्य ने बताया कि यूरिया खाद की कोई भी कमी नहीं है। क्षेत्र की साधन सहकारी समिति शेरपुर, शरीफपुर कसमंडा, अकबरपुर, भगौती पुर व अकबरपुर में किसानों को दो बोरी खाद 266.50 रुपये की दर से वितरित की जा रही है।