{"_id":"67e83a9b8569fe57f000cb44","slug":"surveillance-team-reached-nainital-but-did-not-get-any-success-sitapur-news-c-102-1-slko1055-129399-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: नैनीताल पहुंची सर्विलांस टीम, नहीं मिली सफलता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: नैनीताल पहुंची सर्विलांस टीम, नहीं मिली सफलता
Sat, 29 Mar 2025 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 29 Mar 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। महमूदाबाद निवासी लापता सर्राफा व्यापारी के पुत्र की आखिरी लोकेशन नैनीताल रेलवे स्टेशन पर मिली है। हालांकि नैनीताल पहुंची सर्विलांस टीम को सफलता नहीं मिल पाई है।
सरावगी टोला वार्ड निवासी दीपांशु रस्तोगी (28) 16 मार्च की सुबह करीब दस बजे अपनी बाइक लेकर कहीं चले गए थे। उसके बाद युवक को आखिरी बार भगौली में नहर के पास देखा गया था।
पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज की है। पुलिस युवक के मोबाइल फोन को सर्विलांस पर लगाकर तलाश कर रही है। 26 मार्च को दीपांशु का फोन ऑन हुआ था। उसकी लोकेशन उत्तराखंड में नैनीताल रेलवे स्टेशन पर मिली थी।
विज्ञापन
सुराग मिलने पर सर्विलांस टीम के साथ दीपांशु का भाई शिवांशु रस्तोगी भी नैनीताल पहुंचे और दीपांशु की तलाश शुरू की। तीन दिन तक खोजने के बाद भी पता नहीं चल सका। दीपांशु ने अपना फोन स्टेशन के वाईफाई से ऑन किया।
फिर उसके सभी सोशल मीडिया हैंडल ऑन हुए। कुछ देर बाद फोन बंद हो गया। नैनीताल स्टेशन के आसपास और होटलों में उसकी तलाश की गई लेकिन कोई पुख्ता जानकारी हाथ नहीं लग सकी। इंस्पेक्टर अनिल सिंह ने बताया कि दीपांशु की लोकेशन नैनीताल में मिली थी। सर्विलांस टीम तलाश कर रही है। अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है।