फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   suicide

रक्षाबंधन पर मायके जाने से रोका तो कर ली खुदकुशी

Sat, 17 Aug 2019 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
suicide
सीतापुर के इमलिया सुल्तापुर क्षेत्र में महिला ने खुद को गोली से मारने की घटना के बाद मौके पर जांच - फोटो : SITAPUR
इमलिया सुल्तानपुर (सीतापुर)। रक्षाबंधन पर मायके जाने को लेकर पति से विवाद के बाद क्षुब्ध विवाहिता ने तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतका के पिता ने उसके पति पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने तमंचा कब्जे में लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी पति पर तमंचा रखने का केस भी पुलिस ने दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी फरार है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के इमलिया सुल्तानपुर के तेंदवा गांव में रहने वाली मीना देवी (30) का गुरुवार को रक्षाबंधन पर मायके जाने को लेकर पति ओवेंद्र से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर जब झगड़े की आवाजें घर से बाहर सुनाई देने लगीं तो पड़ोसियों ने पहुंचकर बीचबचाव कराते हुए मामला शांत कर दिया। इसके बाद गुस्से में ओवेंद्र घर से बाहर चला गया।
विज्ञापन

सुबह करीब 10:15 बजे मायके न जा पाने व पति से विवाद होने पर क्षुब्ध मीना ने पहले अपनी दोनों बेटियों प्रियंका (7) और मोनिका (5) को मारपीट कर घर से बाहर भगा दिया। इसके बाद घर में मौजूद तमंचे से अपने सीने पर गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर आस पड़ोस के लोग पहुंचे तो देखा कि मीना खून से लथपथ मृत अवस्था में जमीन पर पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने 12 बोर का तमंचा, कारतूस का एक खोखा और एक जिंदा कारतूस अपने कब्जे में ले लिया। खबर मिलने पर पहुंचे मृतका के पिता चिरौंजीलाल निवासी नेवदिया सरसई थाना मिश्रिख ने अपने दामाद पर बेटी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया।
चिरौंजीलाल के मुताबिक 11 साल पहले उसने अपनी बेटी की शादी की थी। शादी के बाद से ही पति-पत्नी में अक्सर झगड़ा होता रहता था। रक्षाबंधन के दिन भी झगड़ा होने पर मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर मीना ने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।

थाना प्रभारी राय साहब द्विवेदी ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर आरोपी पति ओवेंद्र के विरुद्ध आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने तमंचा रखने पर भी ओवेंद्र के खिलाफ आर्म्स एक्ट में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed