{"_id":"d24a532acaeea0cf2c0732d40d97cea6","slug":"suffering-from-chill-wind-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्द हवा ने किया बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्द हवा ने किया बेहाल
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2015 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुबह-शाम घने कोहरे ने भी लोगों की मुश्किलें बढ़ाई। हालांकि पारे ने एक डिग्री का उछाल दर्ज किया। लेकिन ठिठुरन से लोग छुटकारा नहीं पा सके। सांय छह बजे के बाद ही फिजां में धुंध तैरने लगी। गलन में भी इजाफा हो गया। जिससे लोग घरों में दुबक गए।
शुक्रवार की सुबह लोग नींद से जागे तो उनका स्वागत चारों ओर फैली कोहरे की घनी चादर व बर्फीली हवा ने किया। सुबह 7:30 बजे तक कोहरा छंटा तो आसमान में सूर्यदेव ने दर्शन दिए। धूप खिलने पर लोगों ने राहत की सांस ली। पर ठंडी हवाएं एकाएक तेज हो गई। जिससे ठिठुरन बढ़ गई।
तेज गति से चली सर्द हवाओं ने धूप में भी राहत महसूस नहीं होने दी। दोपहर के समय हवाएं इस कदर तेज हो गई कि रफ्तार 18 किमी. प्रति घंटे तक जा पहुंची। लोग धूप खिलने के बावजूद ठंडी हवा से बचने के लिए गर्म कपड़ों से खुद को ढककर बाहर निकले।
विज्ञापन
मौसम के तेवर तीखे देख लोग शाम होते ही घरों में दुबक गए। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।