{"_id":"61043d7f8ebc3e092c622650","slug":"students-were-happy-to-see-the-result-sitapur-news-lko589206581","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिजल्ट देखकर खुशी से दमके होनहारों के चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिजल्ट देखकर खुशी से दमके होनहारों के चेहरे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। सीबीएसई 12वीं के नतीजे शुक्रवार दोपहर बाद घोषित कर दिए गए। रिजल्ट देखकर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से चमक उठे। विद्यार्थियों ने सबसे पहले अपने माता-पिता का आशीर्वाद लेकर मंदिरों में माथा टेका। उसके बाद मित्रों व रिश्तेदारों को मोबाइल से मेसेज करके पास होने की जानकारी दी।
जिले के 13 विद्यालयों में 1336 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इन सभी ने 12वीं की परीक्षा पास करके उच्च शिक्षा की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। सीबीएसई 12वीं के नतीजे कई दिनों से आने की उम्मीद की जा रही थी। शुक्रवार को बोर्ड ने दो बजे के बाद रिजल्ट की घोषणा कर दी। इसकी खबर लगते ही विद्यार्थियों में उत्सुकता बढ़ गई। विद्यार्थी अपने मोबाइल पर ही रिजल्ट सर्च करने में व्यस्त रहे।
करीब 2.15 पर नतीजेे आने शुरू हो गए। जैसे-जैसे नतीजे आते रहे विद्यार्थियों में जोश बढ़ता ही चला गया। हालांकि किसी भी विद्यार्थी को फेल होने की आशंका नहीं थी क्योंकि इस बार कोरोना के कारण 10वीं व 12वीं की परीक्षा स्थगित कर दी गई थी। ऐसे में विद्यार्थियों को पिछले परफॉर्मेंस के आधार पर उत्तीर्ण कर दिया गया है।
विज्ञापन
रिजल्ट जानने के बाद विद्यार्थियों ने सबसे पहले माता-पिता के चरण स्पर्श करके उनका आशीर्वाद लिया। उसके बाद मठ-मंदिरों में जाकर प्रसाद चढ़ाया। अपने रिश्तेदार व मित्रों को मेसेज व कॉल करके परीक्षा उत्तीर्ण करने की जानकारी दी। विद्यार्थियों ने कहा कि अब उच्च शिक्षा की तैयारी शुरू कर दी है। जिले के सभी 1336 विद्यार्थी सफल रहे।
स्टडीवेल पब्लिक स्कूल के कशिश धवन 97.8, ईशान सक्सेना 96.8, शैलवी अग्रवाल 94.6, विद्या ज्ञान स्कूल की दिव्या 98.8, प्रतिभा श्रीवास्तव 98.6, प्रगति सिंह, अन्नू पटेल, शेखर गोस्वामी 98.4, सेक्रेट हार्ट इंटर कॉलेज के स्वतंत्र परमार 95.80, तनुशी वैश्य 95.6, सानिया कुकरेजा 95, सुमित्रा मॉडर्न स्कूल की रंजना राजवंशी 97.6, शिवा यादव ने 95.6 फीसद अंक अर्जित किए।
अग्रिम पांडेय 95.7, लखनऊ पब्लिक स्कूल के यशवीर 95, कलश शुक्ला 93.8, साक्षी सिंह 92.8, ग्रीन फील्ड अकादमी की प्रेरणा गौर 93.2, आर्यन थामा 93, आदर्श वर्मा 92.4, जवाहर नवोदय विद्यालय की श्रद्धा ठाकुर 96.2, प्रियांशी तिवारी 95.8, गगनदीप 94.8, एल्पिस ग्लोबल बिसवां की ख्याति ने 97 फीसद अंक अर्जित किए।
यशी 94.4, दिव्यांशु शुक्ला 96, सिंघानिया एजुकेशनल इंस्टीट्यूट की खुशी श्रीवास्तव 97.6, श्रुति यादव 97.4, अभिनव तिवारी 96.6, केंद्रीय विद्यालय की कोशिका पांडेय 95.8, शुभ गुप्ता 95.8, आदित्य वासवानी 95.6, सौम्या 95.6, ओमी भास्कर 95.8, डीपीएस के कनक बंसल 95, श्रेया सिंघल 93, प्रियंका गोस्वामी ने 92 फीसद अंक अर्जित किए।
स्टडी वेल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी ईशान सक्सेना का कहना है रिजल्ट देखकर बहुत खुशी हुई है। हां अगर परीक्षा हो जाती तो ज्यादा बेहतर होता क्योंकि परीक्षा से ही असली प्रतिभा निखरकर सामने आती है। ईशान ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व गुरुजनों को दिया है।
शैलवी अग्रवाल का कहना है कि अब उच्च शिक्षा की तैयारियों में जुट जाएंगी क्योंकि इंटर में बेहतर अंक आने से बहुत खुशी हुई है। इससे अब अपनी ऊंची उड़ान भरूंगी। विद्या ज्ञान स्कूल की दिव्या व प्रतिभा श्रीवास्तव का कहना है कि स्कूल में पढ़ाई के बेहतर माहौल की बदौलत यह सफलता मिली है। अच्छे प्रतिशत आने से आगे की राह आसान होगी।
देश की सेवा करने का सपना देखा है। उम्मीद है इस सपने को जरूर साकार करूंगी। शेखर गोस्वामी का कहना है कि सफलता कड़ी मेहनत व माता-पिता व गुरुजनों की की के आशीर्वाद से मिली है। इस सफलता के पीछे इन सभी का बड़ा हाथ रहा है।