{"_id":"6812f560f5b8d5962f05674e","slug":"student-dies-after-being-hit-by-private-school-bus-in-sitapur-students-create-ruckus-by-blocking-road-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: निजी स्कूल की बस ने छात्र को रौंदा... मौके पर मौत, छात्रों ने सड़क जाम कर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: निजी स्कूल की बस ने छात्र को रौंदा... मौके पर मौत, छात्रों ने सड़क जाम कर किया हंगामा
Thu, 01 May 2025 09:45 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 01 May 2025 09:45 AM IST
सार
सीतापुर में निजी स्कूल की बस ने छात्र को रौंद दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना से आक्रोशित छात्रों और ग्रामीणों ने सड़क जाम करके हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस उन्हें समझाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
छात्र शौर्य की फाइल फोटो, धरने पर बैठे छात्र
- फोटो : संवाद
विस्तार
यूपी के सीतापुर में गुरुवार की सुबह एक निजी स्कूल की बस ने साइकिल सवार छात्र को टक्कर मार दी। हादसे में छात्र शौर्य वर्मा (10) निवासी कंजाभारी, महमूदाबाद की मौके पर ही मौत हो गई। वह कक्षा चार में पढ़ता था। खबर मिली तो स्कूल के अन्य छात्र भागकर पहुंचे। वह सड़क पर बैठकर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
घटना महमूदाबाद मार्ग पर रेलवे क्रासिंग के आगे पटेल नगर के पास की है। जानकारी मिली तो परिजन एवं ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे। आक्रोशित ग्रामीणों ने छात्रों के साथ सड़क जाम कर दी। सूचना पर सीओ वेद प्रकाश श्रीवास्तव, इंस्पेक्टर अनिल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रही है। बताया गया कि छात्र सरदार सिंह कान्वेंट इंटर कालेज में पढ़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
