{"_id":"602ea6188ebc3e1dcc71c984","slug":"stress-caused-by-slaughter-restricted-animal-death-sitapur-news-lko5655331113","type":"story","status":"publish","title_hn":"वध प्रतिबंधित पशु की मौत से तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वध प्रतिबंधित पशु की मौत से तनाव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरगांव (सीतापुर)। थाना क्षेत्र के चंद्रा मल्लापुर गांव में गुरुवार शाम कुछ युवकों ने एक वध प्रतिबंधित पशु को दौड़ाकर भाला मार दिया। इससे उसकी मौत हो गई। वह मवेशी गांव के ही सुरेंद्र का था। सुरेंद्र की पत्नी सरस्वती ने बताया कि खूंटे से रस्सी छूटने से वह भागा था।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मल्लापुर निवासी अली हसन व नईम ने पशु को दौड़ाते हुए चंद्रा मल्लापुर गांव के निवासी अर्जुन लाल के दरवाजे पर आ गए। यहां पर दोनों युवकों ने उसे भाला मार दिया। कुछ देर में ही उसकी मौत हो गई। इस घटना से स्थिति तनावपूर्ण हो गई।
इसकी सूचना पाते ही थानाध्यक्ष ओपी तिवारी मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे और उच्चाधिकारियों को सूचना दी। इस पर लहरपुर व महोली की पुलिस भी पहुंच गई। एसडीएम व सीओ लहरपुर भी पहुंचे। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों से बातचीत कर मामले को शांत कराया।