{"_id":"6779747f7863ffb21701fc1e","slug":"sp-inaugurated-three-posts-sitapur-news-c-102-1-slko1055-124783-2025-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: एसपी ने तीन चौकियों का किया लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: एसपी ने तीन चौकियों का किया लोकार्पण
विज्ञापन
कुंवरगड्डी (सीतापुर)। अटरिया थाने में नवनिर्मित भगौतीपुर चौकी का एसपी चक्रेश मिश्र ने शनिवार को लोकार्पण किया। थानाध्यक्ष अटरिया रोहित दुबे के साथ एसपी ने चाैकी का फीता काटा।
थानाध्यक्ष ने बताया कि चौकी स्थापित हो जाने से क्षेत्र के लोगों को काफी राहत मिलेगी। लोगों को सुरक्षा एवं त्वरित सहायता प्रदान करते हुए अपराध पर प्रभावी नियंत्रण होगा। एसपी ने महमूदाबाद में भी पुलिस चौकी सिरौली व ऊंचगांव का भी लोकार्पण किया। यहां एसपी चक्रेश मिश्र ने यातायात नियमों, साइबर फ्रॉड आदि के विषय में लोगों को जागरूक किया गया।
सीसीटीवी लगवाने के साथ ही उनके निरंतर क्रियाशील रखने के भी दिशा निर्देश दिए गए। सीओ महमूदाबाद वेद प्रकाश श्रीवास्तव, सीओ सिधौली कपूर कुमार, थानाध्यक्ष सदरपुर मुकुल प्रकाश वर्मा, इंस्पेक्टर सिधौली बलवंत शाही आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
तीन थानों की रेंज में बदलाव
सीतापुर। पुलिस व्यवस्था को बेहतर करने के लिए तीन थानों के सर्किल रेंज में बदलाव किया गया है। एसपी चक्रेश मिश्र के मुताबिक थाना तंबौर जो अब तक बिसवां सर्किल में था, उसे लहरपुर सर्किल में शामिल कर लिया गया है। इस क्षेत्र के रहने वाले लोग पुलिस से जुड़े काम के लिए अब क्षेत्राधिकारी लहरपुर से संपर्क कर सकते हैं। मानपुर थाने को लहरपुर के स्थान पर बिसवां सर्किल में शामिल कर लिया गया है। शहर में पड़ने वाला महिला थाना भी अब सदर सर्किल के स्थान पर सिटी सर्किल से संचालित होगा। महिला थाने से जुड़ी किसी भी समस्या के निस्तारण के लिए लोग सीओ सिटी से संपर्क कर सकते हैं।