{"_id":"5b3c103cfed618d6862c5110b7c76cad","slug":"sp-government-failed-on-every-front-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा सरकार हर मोर्चे पर विफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा सरकार हर मोर्चे पर विफल
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Thu, 25 Jun 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि प्रदेश में जंगलराज कायम हो गया है। हर तरफ अराजकता हावी है। आम जनता सपा के कुशासन से त्रस्त है। आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता सपा को सबक सिखाएगी। ऐसे में बसपा कार्यकर्ता महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए प्रदेश से सपा का नामो-निशान मिटाने का काम करेंगे।
विज्ञापन
वे गुरुवार को यहां मजाशाह स्थित मैरिज हाल में बसपा सेक्टर प्रभारी व बूथ लेबिल के कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बसपा कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं। कार्यकर्ता जितना अधिक संगठित होंगे, पार्टी उतनी ही मजबूत होगी। विधायक जासमीर अंसारी ने कहा कि बसपा में हर वर्ग को सम्मान मिलता था।
विज्ञापन
प्रदेश में कानून व्यवस्था सुदृढ़ थी। इसलिए कार्यकर्ता घर-घर जाकर बसपा के सुशासन की लोगों को याद दिलाएं। कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष राममूर्ति मधुकर, नेकपाल भारती ने भी संबोधित किया। इस मौके पर विकास राजवंशी, रघुवंश अवस्थी, आमिर अंसारी, अशफाक खां, लियाकत अंसारी, मो. काशिम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन