{"_id":"6a455cc0e876b07b350c45c4","slug":"sp-chiefs-birthday-celebrated-with-rituals-and-cake-cutting-sitapur-news-c-102-1-stp1002-159189-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: हवन-पूजन व केक काटकर मनाया सपा मुखिया का जन्मदिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: हवन-पूजन व केक काटकर मनाया सपा मुखिया का जन्मदिन
Thu, 02 Jul 2026 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 02 Jul 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन जिलेभर में कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर कहीं हवन-पूजन किया गया तो कहीं केक काटकर और फल वितरण कर उनके दीर्घायु होने की कामना की गई।
शहर के लोहारबाग स्थित सपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष शमीम कौसर सिद्दीकी के नेतृत्व में केक काटा गया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस दौरान परिसर में पौधरोपण भी किया गया। कार्यक्रम में लहरपुर विधायक अनिल वर्मा, पूर्व विधायक राधेश्याम जायसवाल, पूर्व विधायक अनूप गुप्ता सहित कई नेता मौजूद रहे।
इसके अलावा अफजाल कौसर ने अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए, जबकि समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष संदीप कश्यप ने रूढ़ा स्थित शहीद कैप्टन मनोज पांडेय स्मारक पर कार्यक्रम आयोजित कर फल व मिठाई बांटी।