फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   son killed his mother with an ax

बेटे ने कुल्हाड़ी से काट मां को मार डाला

Sun, 12 Dec 2021 12:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
son killed his mother with an ax
सदरपुर/सीतापुर। सदरपुर क्षेत्र में मां-बेटे के रिश्ते को तार-तार करने की घटना सामने आई है। एक बेटे ने अपनी मां की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दी। सूचना पर कई थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। मृतका के एक अन्य बेटे ने मामले में हत्या आरोपी भाई के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर ली है। अभी घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

सदरपुर इलाके के खमरिया नानकारी गांव निवासी ऊषा देवी बीती रात घर में थी। देर रात उसका बेटा गणेश शंकर शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा और कुछ देर बाद उसका मां से विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर शराब के नशे में धुत बेटे ने गुस्से में आकर मां के ऊपर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन

कुल्हाड़ी लगते ही वह मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर गई। घटना की सूचना पाकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। गंभीर हालत में महिला को अस्पताल ले जाने की तैयारी की जा रही थी, लेकिन मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बेटा मौके से फरार हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पाकर सदरपुर एसओ सहित चार थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। घटना की असल वजह का अभी तक पता नहीं चल सका है। चर्चाएं है कि शराब के नशे में घटना को अंजाम दी गई है। जांच के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना को लेकर मृतक के बेटे गौरी शंकर ने हत्या आरोपी भाई गणेश शंकर के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। सीओ महमूदाबाद रवि शंकर प्रसाद ने बताया कि केस दर्जकर मृतका के आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया गया था। हत्या आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है। पुलिस ने हत्या आरोपी को जेल भेज दिया है।
आरोपी की पत्नी भी छोड़कर चली गई थी
ऊषा देवी का पुत्र गणेश व ऊषा देवी का भाई तिरजुली नरायन भी काफी समय से इसी घर में अपनी मां व बहन के साथ रहता था। बताते हैं कि ऊषा देवी के पुत्र गणेश की शादी करीब 20 वर्ष पहले हुई थी।

पति-पत्नी के बीच अक्सर लड़ाई व मारपीट होती थी। इससे तंग आकर गणेश की पत्नी शादी के पांच साल बाद ही उसे छोड़कर चली गई थी। गणेश अपनी मां के पास ही रहता था। खाना भी मां ही खिलाती थी। शुक्रवार को ऊषा देवी का भाई तिरजुली नरायन किसी काम से अपने पैतृक गांव तुलापुर चले गए। इसी बीच मौका पाकर गणेश ने देर रात कुल्हाड़ी से हमला करके मां की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed