फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   snake bite

सांप पालने के शौक में गंवाई जान

Sat, 17 Aug 2019 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
snake bite
रामगढ़ (सीतापुर)। सांप पालने का शौक एक युवक को महंगा पड़ गया। पालतू सांप के डसने से उसकी मौत हो गई। मृतक के परिवारीजनों द्वारा पुलिस को सूचना दिए बगैर शव दफना दिया गया है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र संदना के हरिहरपुर रघुनाथपुर गांव में रहने वाले छोटेलाल (35) पुत्र राधेश्याम ने एक जहरीला सांप पाल रखा था। ग्रामीणों के मुताबिक, शौक के चलते वह अक्सर सांप को गले में लपेटकर घूमा करता था। पिछले एक माह से यह सांप उसके पास था।
विज्ञापन

रोज की तरह गुरुवार की सुबह करीब 6 बजे वह सांप के खाने-पीने का इंतजाम कर रहा था। इसी बीच सांप ने उसकी उंगली में डस लिया। लिहाजा, कुछ ही देर में वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। आननफानन में घरवाले उसे लेकर सीएचसी गोंदलामऊ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉ. धीरज मिश्र ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। वहां ले जाते समय रास्ते में छोटेलाल की मौत हो गई। इस घटना के बाद घरवालों ने सांप एक बंगाली बाबा को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed