{"_id":"613b9f3b8ebc3e7f4a095aae","slug":"six-more-children-suffering-from-fever-admitted-sitapur-news-lko5949795167","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से पीड़ित छह और बच्चे भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से पीड़ित छह और बच्चे भर्ती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। वायरल बुखार व मलेरिया का कहर बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को चिल्ड्रेन वार्ड में छह बच्चे फीवर के चलते भर्ती किए गए। मरीजों की बढ़ती तादाद के कारण चिल्ड्रेन व महिला वार्ड फुल हो गया है। हाल यह है एक बेड पर दो-दो मरीज लिटाए जा रहे हैं। इससे इलाज कराने में दिक्कत हो रही है।
वायरल फीवर बड़ों के साथ बच्चों को भी गिरफ्त में ले रहा है। इससे बच्चों की हालत बिगड़ रही है। शुक्रवार को ओपीडी में दिखाने आए छह बच्चे बुखार से ग्रसित मिले। हालात नाजुक होने पर उन्हें चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती कर लिया गया।
इनमें इमलिया सुल्तानपुर इलाके की रामबक्सपुरवा निवासी ऋचा (7), रामकोट इलाके के टिकवापारा निवासी अंश (7), लालपुर शाहपुर निवासी शिवा (12), तालगांव निवासी आर्यन (5), खैराबाद निवासी मोनू (8) व पगई निवासी काजल (12) शामिल हैं।
विज्ञापन
अब चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती बच्चों की संख्या 31 हो गई है। इससे यह वार्ड पूरी तरह से फुल हो गया है। इसी प्रकार मेडिकल-बी व महिला वार्ड भी मरीजों से भरा हुआ है। एक भी बेड खाली नहीं बचा है। इससे एक ही बेड पर दो-दो मरीजों को लिटाकर इलाज किया जा रहा है। इससे काफी दिक्कत हो रही है।
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. अनिल अग्रवाल ने बताया कि जिला अस्पताल में मरीजों की बढ़ती संख्या के कारण वार्ड फुल हो रहे हैं। चिल्ड्रेन वार्ड में भी बच्चों की संख्या बढ़ी है। फिर भी बेहतर इलाज दिया जा रहा है।