फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   six candidates withdraw his nomination

प्रधान के छह उम्मीदवारों ने छोड़ा मैदान, 39 चुनावी समर में

Sat, 29 Jun 2019 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
six candidates withdraw his nomination
सीतापुर। पंचायत उपचुनाव के लिए शुक्रवार को अपनाई गई नाम वापसी प्रक्रिया में प्रधान के छह उम्मीदवारों ने अपने परचे वापस ले लिए। जबकि बीडीसी व ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए दाखिल सभी दावेदार मैदान में डटे रहे। किसी ने भी अपना परचा वापस नहीं लिया।
विज्ञापन

छह उम्मीदवारों के परचा वापसी के बाद 12 प्रधान पदों के लिए 39 उम्मीदवार चुनावी मैदान में बचे है। सभी वैध प्रत्याशियों को परचे दाखिल किए। उधर, नाम वापसी के बाद चार बीडीसी व 33 सदस्य ग्राम पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।
विज्ञापन

12 रिक्त प्रधान पदों के सापेक्ष दाखिल हुए 48 नामांकन पत्रों की जांच 27 जून को सुबह दस बजे से संबंधित ब्लॉक मुख्यालय पर आरओ द्वारा की गई थी। इस दौरान ब्लॉक मछरेहटा की ग्राम पंचायत मिर्जापुर उत्तरी के प्रधान पद के लिए दाखिल हुए तीन नामांकनों में से रंजना पत्नी दीपू का नामांकन पत्र रद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार ब्लॉक हरगांव की ग्राम पंचायत नौनेर के रिक्त प्रधान पद के लिए भरे गए पांच पर्चों में से दो रद्द किए गए थे। वैध 45 परचों में से शुक्रवार को छह उम्मीदवारों ने अपने परचे वापस ले लिए। शेष 39 प्रत्याशियों को प्रतीक आवंटित किया गया। इसी के साथ संबंधित प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है।
सदस्य ग्राम पंचायत के रिक्त 121 पदों के सापेक्ष 41 नामांकन पत्र दाखिल हुए थे। इनमें से आठ उम्मीदवारों के नामांकन जांच के दौरान रद्द किए गए थे। शेष 33 प्रत्याशियों में से किसी ने भी परचा वापस नहीं लिया। 33 पदों पर एक-एक परचा वैध मिला। इस प्रकार 33 सदस्य ग्राम पंचायत निर्विरोध चयनित हुए।
इसी प्रकार बीडीसी सदस्य के चार पदों पर एक-एक पर्चा भरा गया था। यह सभी जांच में सही पाए गए थे। शुक्रवार को किसी ने उम्मीदवारी वापस नहीं ली। इस तरह बीडीसी सदस्य के चारो पदों के लिए परचा भरने वाले प्रत्याशी निर्विरोध चयनित हो गए। छह जुलाई को प्रधान के 12 पदों के लिए सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक संबंधित ग्राम पंचायत में मतदान होगा।
लहरपुर प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र की ग्राम पंचायत खानपुर मोहद्दीनपुर में रिक्त ग्राम प्रधान पद के लिए हो रहे चुनाव में पांच प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया था। आज नाम वापसी पर गुफरान निवासी दर्जीन पुरवा, संतोष निवासी गुलरी पुरवा ने अपना नामांकन वापस ले लिया। शेष 3 बचे प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए।

जिसमें फुरकान को अनाज ओसाता हुआ किसान , मनोज को इमली व रामप्रसाद निवासी गुलरी पुरवा को कन्नी चुनाव निशान आवंटित किया गया। अब प्रधान पद पर त्रिकोणीय मुकाबला होगा। वीके सिंह निर्वाचन अधिकारी लहरपुर ने बताया कि 6 जुलाई को प्रधान पद के लिए मतदान होगा। 8 जुलाई को ब्लॉक मुख्यालय पर मतों की गिनती कर विजयी प्रत्याशी घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed