फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Sitapur: Today there will be no electricity for eight hours in the city and three hours in the villages

सीतापुर : आज शहर में आठ, गांवों में तीन घंटे नहीं रहेगी बिजली

Tue, 22 Oct 2024 03:08 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
Sitapur: Today there will be no electricity for eight hours in the city and three hours in the villages
सीतापुर। जिले में मंगलवार को शहर सहित ग्रामीण इलाके में लंबी बिजली कटौती होगी। शहर में आठ और ग्रामीण इलाकों में तीन घंटे आपूर्ति ठप रहेगी। बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वह कटौती से पहले अपनी जरूरतें पूरी कर लें।
विज्ञापन


सिटी उपकेंद्र से जुड़े मोहल्लों में मंगलवार को आठ घंटे बिजली गुल रहेगी। एसडीओ रवि प्रकाश गौतम ने बताया कि गुरुद्वारा रोड, मछली मंडी, रम्पा रोड आदि इलाकों के आसपास मोहल्लों की बिजली सुबह नौ से शाम पांच बजे तक ठप रहेगी। वहीं 11केवी कॉक्सियल फीडर से जुड़े रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, ट्रांसपोर्ट चौराहा, लोहारबाग की सप्लाई सुबह नौ से दोपहर एक बजे तक बंद रहेगी। इसी तरह 11केवी शास्त्री नगर फीडर से जुड़े कृष्णा नगर, शास्त्री नगर, लोनियनपुरवा, कमला नगर, भार्गव कॉलोनी, अहाता कप्तान इलाके में सुबह 10 से शाम छह बजे तक आपूर्ति बंद रहेंगी। अधिशासी अभियंता विद्युत पारेषण खंड अकील अहमद ने बताया कि 132केवी बिसवां उपकेंद्र से जुड़े बिसवां, बिसवां ग्रामीण, रेउसा, सांडा, सरैंया कादीपुर उपकेंद्रों की बिजली सुबह आठ से 11 बजे तक ठप रहेगी। इस दौरान मरम्मत का काम किया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed