फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Sitapur: Three members of a family died in a horrific road accident; a mother, son, and aunt were crushed by a

सीतापुर: सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, शादी से लौटते वक्त मां-बेटे और मामी को ट्रक ने रौंदा

Sun, 26 Apr 2026 10:12 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 26 Apr 2026 10:12 AM IST
सार

Road accident in Sitapur: यूपी के सीतापुर में हुए सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। इसमें मां और बेटे के साथ मामी की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Sitapur: Three members of a family died in a horrific road accident; a mother, son, and aunt were crushed by a
इसी बाइक पर सवार थे तीनों लोग। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

जनपद के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। सीतापुर-गोला मार्ग पर एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार मां, बेटे और उनकी मामी को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में बाइक सवार तीनों लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

विज्ञापन


शादी समारोह से लौट रहा था परिवार
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रामकोट थाना क्षेत्र के ग्राम अरथाना निवासी हिमांशु पांडेय (25) अपनी मां रेखा पांडेय (50) और मामी सुनीता (45) पत्नी जयशंकर बाजपेई के साथ बाइक से एक शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे। रविवार सुबह जैसे ही उनकी बाइक कोतवाली देहात के कचनार चौकी क्षेत्र अंतर्गत ककरहा के पास अंगरासी मोड़ पर पहुंची, तभी सीतापुर से गोला की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


मौके पर मची चीख-पुकार
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हिमांशु और उसकी मां रेखा पांडेय की मौके पर ही सांसें थम गईं। वहीं, गंभीर रूप से घायल मामी सुनीता को सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया, लेकिन उपचार के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक ट्रक को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही कचनार चौकी प्रभारी टीबी सिंह और कोतवाली देहात थानाध्यक्ष अमर सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है, जिसके बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed