{"_id":"6a1fe2972f3293df7700eb96","slug":"sitapur-son-beats-mother-to-death-with-a-stick-arrested-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur: सीतापुर में बेटे ने मां को डंडे से पीटकर मार डाला, आरोपी गिरफ्तार किया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur: सीतापुर में बेटे ने मां को डंडे से पीटकर मार डाला, आरोपी गिरफ्तार किया गया
Wed, 03 Jun 2026 01:45 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, मानपुर (सीतापुर)
अमर उजाला नेटवर्क, मानपुर (सीतापुर)
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Wed, 03 Jun 2026 01:45 PM IST
सार
ग्रामीणों के अनुसार उस समय आरोपी नशे की हालत में था। किसी ग्रामीण ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छप्पर के नीचे शिव कुमारी का रक्तरंजित शव बरामद किया।
विज्ञापन
इसी घर में महिला को पीट-पीटकर मार डाला।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सीतापुर जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के कटरा गांव में बुधवार को एक पुत्र ने अपनी मां की डंडे से पीटकर हत्या कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी पुत्र को गिरफ्तार लिया।
विज्ञापन
कटरा गांव निवासी शिव कुमारी (56) पत्नी श्यामलाल पिछले करीब 10 वर्षों से गांव में रह रही थीं। बुधवार सुबह करीब 9 बजे उनका पुत्र हरेंद्र कुमार गांव में यह कहते हुए निकला कि उसकी मां की मृत्यु हो गई है। इसके बाद वह अपनी मड़ैया में जाकर लेट गया।
विज्ञापन
ग्रामीणों के अनुसार उस समय वह नशे की हालत में था। किसी ग्रामीण ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छप्पर के नीचे शिव कुमारी का रक्तरंजित शव बरामद किया। शव की स्थिति देखकर सिर पर लाठी से वार कर हत्या की आशंका जताई गई।
विज्ञापन
थाना प्रभारी आशुतोष मिश्रा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पुत्र द्वारा मां की हत्या किए जाने की बात सामने आई है। आरोपी हरेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।