{"_id":"573223a64f1c1b056b919c8b","slug":"sitapur-lakhimpur-route-deviates-possession","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर-लखीमपुर मार्ग से हटेंगे कब्जे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर-लखीमपुर मार्ग से हटेंगे कब्जे
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
सड़क निर्माण
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर से लखीमपुर जाने वाले बिलरायां-पनवारी मार्ग-21 का चौड़ीकरण किया जाएगा। इस मार्ग के चौड़ीकरण की जद में आने वाले अतिक्रमण हटाए जाएंगे। यह कार्य अगले सप्ताह से शुरू होगा। प्रशासन ने चिन्हांकन कार्य शुरू कर उसे हटाने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मालूम हो कि सपा सरकार जिला मुख्यालयाें को राज्य मार्ग से जोड़ने के लिए फोर लेन सड़क बनाने की कवायद कर रही है। इसी के तहत सीतापुर से लखीमपुर जाने वाले बिलरायां-पनवारी मार्ग का चौड़ीकरण कराने का फैसला लिया गया है। इस मार्ग के चौड़ीकरण के लिए तीन करोड़ 42 लाख का बजट मंजूर किया गया है।
विज्ञापन
इस मार्ग के चौड़ीकरण की जिम्मेदारी पीडब्लूडी को सौंपी गई है। सीतापुर जनपद में बिजवार से शुरू निर्माण हरगांव में सीमा तक चलेगा। इस मार्ग पर अतिक्रमण हटाने का खाका तैयार कर लिया गया है। अगले सप्ताह से अतिक्रमण हटाया जाएगा।
विज्ञापन