{"_id":"5d5edbbb8ebc3e6c46491b35","slug":"sitapur-bareilly-rail-track-stalled-sitapur-news-lko477615171","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ गिरने से सीतापुर-बरेली रेल ट्रैक ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ गिरने से सीतापुर-बरेली रेल ट्रैक ठप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। शहर में गुरुवार को बारिश व तेज हवा से एक पेड़ रेलवे ट्रैक पर गिर गया। इससे एक इलेक्ट्रिक पोल धरासायी हो गया। सीतापुर-बरेली रेल यातायात साढ़े तीन घंटे तक बाधित रहा। ट्रैक से पेड़ हटवाने के बाद रेल यातायात बहाल किया गया।
इस दौरान दो ट्रेनें डेढ़ से ढाई घंटे तक स्टेशन पर खड़ी रहीं। ट्रैक बाधित होने से मुसाफिरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। गुरुवार सुबह से ही भारी बारिश हो रही थी। बारिश व तेज हवा से दोपहर करीब 12 बजे शहर में कचहरी हाल्ट तथा सीतापुर जंक्शन के बीच एक सागौन का पेड़ ट्रैक पर गिर गया।
बिसवां से टावर वैगन मंगवाकर ट्रैक से पेड़ हटवाया गया। इसके बाद इलेक्ट्रिक पोल की मरम्मत की गई। करीब साढ़े तीन घंटे तक सीतापुर-बरेली रेल मार्ग बाधित रहा। इस दौरान बरेली की ओर जा रही जननायक एक्सप्रेस लगभग ढाई घंटे तक सीतापुर जंक्शन पर, जबकि बालामऊ पैंसेंजर करीब डेढ़ घंटे तक सिटी स्टेशन पर खड़ी रही।
विज्ञापन
दोपहर साढ़े तीन बजे ट्रैक बहाल होने पर ट्रेनें अपने गंतव्यों की ओर रवाना हुईं। सीतापुर जंक्शन स्टेशन के अधीक्षक एके शुक्ला ने बताया कि बारिश के दौरान पेड़ गिरने से ट्रैक बाधित हो गया था। इस कारण दो ट्रेनें विलंब से दौड़ीं।