{"_id":"6727928bc774436d7b0e55ce","slug":"sisters-pray-for-long-life-of-brothers-by-taking-tilak-sitapur-news-c-102-1-stp1002-121385-2024-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: बहनों ने टीका कर मांगी भाइयों की लंबी उम्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: बहनों ने टीका कर मांगी भाइयों की लंबी उम्र
Sun, 03 Nov 2024 08:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 03 Nov 2024 08:41 PM IST
विज्ञापन
अपने भाई को टीका लगाती बहन।
सीतापुर। जिले में रविवार को भैया दूज का त्योहार परंपरागत तरीके से मनाया गया। सुबह से बहनों में उत्साह दिखा। घरों में रंगोली व चौक बनाकर बहनों ने विधि-विधान से पूजा अर्चना की। इसके बाद भाई को टीका लगाया और मुंह मीठा कराते हुए सुख-समृद्धि व दीर्घायु की मंगल कामना की। वहीं, भाइयों ने अपनी बहनों को उपहार के साथ रक्षा का वचन दिया।
बच्चों में इस त्योहार को लेकर खासा उत्साह नजर आया। भाई-बहन के अटूट प्रेम व स्नेह के पर्व भैया दूज की उमंग व उल्लास सुबह से ही घरों में दिखने लगा था। घर के आंगन में बहनों ने गोबर से लीपकर स्थान पवित्र किया।
गेरू, खड़िया व पिसे चावल के घोल से वहां रंगोली बनाई। रंगोली पर बेर की डाल रखी गई। इसके बाद बहनों ने शुभ मुहूर्त में विधि विधान से पूजा-अर्चना की। बहनों ने अपने भाइयों की मंगल कामना करते हुए सुख-समृद्धि, वैभव एवं दीर्घायु का आशीर्वाद मांगा। इसके बाद बहनों ने थाली सजाकर अपने भाइयों को रोली व अक्षत से अभिषेक किया और मिठाई खिलाई। भाइयों ने भी अपनी बहनों को तरह-तरह के आकर्षक उपहार के साथ रक्षा का वचन दिया।
विज्ञापन
इस दौरान बहनों ने अपने भाइयों के लिए तरह-तरह के पकवान भी बनाए। त्योहार मनाने के लिए कई बहनें अपने भाई जबकि तमाम भाई अपनी बहनों के घर पहुंचे। दिन भर भैया-दूज पर्व का उल्लास हर तरफ दिखाई दिया। सड़कों से लेकर मोहल्लों की गलियों तक में दिन भर चहल-पहल बनी रही।