फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Silence at paddy purchasing centers, no sowing

धान क्रय केंद्रों पर सन्नाटा, नहीं हुई बोहनी

Sun, 02 Oct 2022 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Silence at paddy purchasing centers, no sowing
नवीन गल्लामंडी में धान खरीद केंद्र पर मौजूद जिला खाद्य विपणन अधिकारी व अन्य। - संवाद - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। धान खरीद के पहले दिन क्रय केंद्रों पर सन्नाटा पसरा रहा। केंद्र प्रभारी किसानों का इंतजार करते रहे। उनके न आने से किसी भी केंद्र पर धान की तौल नहीं हो सकी। प्रशासन ने 144 क्रय केंद्र स्थापित किए हैं। शहर की नवीन गल्ला मंडी में आने वाले धान में नमी की मात्रा अधिक है। समर्थन मूल्य से मंडी की नीलामी रेट कम रहा।
विज्ञापन

एक अक्तूबर से किसानों से धान खरीदने के लिए जिला प्रशासन ने 144 केंद्र स्थापित किए हैं। शहर स्थित नवीन गल्ला मंडी में नौ क्रय केंद्र बनाए गए हैं। कामन धान 2040 रुपये और ग्रेड ए का 2060 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए किसानों को पंजीकरण कराना अनिवार्य हैं। पहले दिन केंद्रों पर किसान धान तौलवाने के लिए नहीं पहुंचे। शहर स्थित नवीन गल्ला मंडी में केंद्रों पर धान तौलवाने के लिए किसान नहीं आए।
विज्ञापन

जिला खाद्य विपणन अधिकारी अरविंद कुमार दुबे ने बताया कि केंद्रों पर पहले दिन धान नहीं तौला गया है। उन्होंने बताया मंडी में आए धान की नमी मापने पर पाया गया कि 24 से 26 फीसदी नमी है। 17 फीसदी नमी का ही धान खरीदा जाना है। मंडी में 14 सौ से 1620 रुपये तक नीलामी हुई। उन्होंने किसानों से अपील किया है कि धान बेचने के लिए वह पंजीकरण करा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोदलामऊ संवाद के अनुसार ग्राम पंचायत दहेलरा साधन सहकारी समिति केंद्र पर चार सौ बोरों का स्टॉक आ चुका है। यहां पर धान तौलने और नमी मापक यंत्र की व्यवस्था कर ली गई है। विकासखंड गोंदलामऊ में चार क्रय केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें मुख्य रूप से दहेलरा, अमाघाट, उदईपुर पूर्वी, गांगूपुर शामिल है। सभी जगह व्यवस्था दुरुस्त कर ली गई है। तंबौर की मंडी समिति में पीसीएफ, आईएफसी व समितियों के नौ धन केन्द्र खुल गए हैं।

क्रय केंद्र पर नहीं मिले प्रभारी
लहरपुर संवाद के अनुसार कृषि उत्पादन मंडी समिति में पीसीएफ द्वारा संचालित धान क्रय केंद्र साधन सहकारी समिति शरीपुर कसमंडा एवं एक अन्य धान क्रय केंद्र उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव यूनियन पीसीयू द्वारा खोला गया है। दोनों क्रय केंद्र पर केवल बैनर टांगकर इतिश्री कर ली गई है। कोई भी अधिकारी व कर्मचारी मौके पर मौजूद नहीं मिला। क्रय केंद्र पर इलेक्ट्रॉनिक कांटा, पंखा, और चलना जरूर रखें दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed