{"_id":"671d36050a6e9854a7086d55","slug":"sib-raids-food-establishment-checks-records-sitapur-news-c-102-1-slko1037-121156-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: खाद्य प्रतिष्ठान पर एसआईबी ने मारा छापा, जांचे अभिलेख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: खाद्य प्रतिष्ठान पर एसआईबी ने मारा छापा, जांचे अभिलेख
Sun, 27 Oct 2024 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 27 Oct 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को घंटाघर के पास एसआईबी ने खाद्य प्रतिष्ठान पर छापा मारा। इस दौरान टीम ने स्टोर का निरीक्षण करने के साथ ही पत्रावलियां और रजिस्टर की जांच की।
शहर कोतवाली क्षेत्र के घंटाघर स्थित लक्ष्मी मार्केट में अशोक कुमार की मिठाई की दुकान है। शनिवार देर शाम एसआईबी (वाणिज्यकर विभाग की विशेष शाखा) की टीम ने प्रतिष्ठान में छापा मारा। इसके बाद आस-पास के व्यापारियों में अफरातफरी मच गई। मुख्य बाजार के अधिकतर व्यापारी अपने प्रतिष्ठान जल्दी बंद करके चले गए।
स्थानीय दुकानदारों के मुताबिक अशोका ट्रेडर्स के संचालक अशोक कुमार हैं। जो मिठाइयां मंगवाकर सप्लाई का काम करते हैं। मौके पर मौजूद लाेगों का कहना था कि छापे के दौरान एसआईबी की टीम ने संचालक और उसके बेटे से बारी-बारी से पूछताछ की है। करीब तीन घंटे से अधिक समय तक चली जांच में अधिकारियों ने खरीद और बिक्री के पर्चों की गहनता से जांच की है। छापे के दौरान कई अहम दस्तावेज एसआईबी के हाथ लगे हैं।
विज्ञापन
खाद की दुकानों की हुई जांच
उप कृषि निदेशक एसके सिंह के नेतृत्व में खाद दुकानों की जांच की गई। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी अभिषेक आनंद के निर्देश पर टीमों का गठन किया गया है। कुछ स्थानों पर खाद की कालाबाजारी की सूचना मिली थी। इसके बाद नगर क्षेत्र स्थित खैराबाद, बिसवां, सिधौली, मछरेहटा, रामकोट संग अन्य स्थानों पर जांच की गई। कमलापुर में खाद की दुकानों पर सुबह से ही ताले लटके मिले।