फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Shots fired at youths on quota shop controversy

कोटे के विवाद में युवक पर जानलेवा हमला

Sun, 08 May 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 08 May 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
Shots fired at youths on quota shop controversy
बंद दुकानें। - फोटो : अमर उजाला

पिसावां ब्लॉक की एक ग्राम पंचायत में कोटे के विवाद में प्रधान व मौजूदा कोटेदार ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर उसे घायल कर दिया। आरोप है कि दबंगों ने उसका मोबाइल व साइकिल भी छीन कर रख ली। हालांकि मामले में दोनों पक्षों ने तहरीर दी है।  

विज्ञापन


ब्लॉक क्षेत्र के नेवादा गांव में 10 मई को कोटे को लेकर खुली बैठक होनी है। यहां का कोटा मौजूदा समय में प्रधान के करीबी पप्पू के पास है, लेकिन होने वाली खुली बैठक में गांव का ही गोविंद दावेदारी की तैयारी में है। गोविंद का कहना है कि रविवार को वह अपने खेत से लौट रहा था।
विज्ञापन


जब वह प्रधान संदीप के घर के पास पहुंचा तो उस पर लाठी डंडों से जानलेवा हमला कर दिया गया। गोविंद का आरोप है कि प्रधान संदीप, कोटेदार पप्पू, फूलसिंह, सत्यपाल आदि ने घेराबंदी कर उसे पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि उसकी साइकिल व मोबाइल भी दबंगों ने छीन कर रख ली। घटना के बाद पीड़ित ने महोली थाने में तहरीर दी है। हालांकि प्रधान पक्ष की ओर से भी तहरीर आई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed