फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   shopkeeper paid pending tax before team arrived

दुकान सीज होने के कार्रवाई से बचने को चुकाया बकाया टैक्स

Mon, 28 Mar 2022 12:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
shopkeeper paid pending tax before team arrived
सीतापुर। नगर पालिका परिषद की ओर से रविवार को भी गांधी पड़ाव स्थित दुकानों पर बकाया टैक्स वसूलने के लिए अभियान चलाया। जिन दुकानदारों पर बकाया था। उन्होंने पालिका की टीम पहुंचने पर दुकान सीज होने के भय से बकाया नकद जमा किया। दो लाख 27 हजार 471 रूपए नकद बकाया कर की वसूली की गई है, जबकि एक बकाएदार ने चार लाख की चेक दी।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद का शहर के तमाम प्रतिष्ठानों पर लाखों रूपए का टैक्स बकाया है। वह अदा नहीं कर रहे हैं। इसके लिए पालिका ने बीते कुछ दिनों से सख्ती शुरू की है। इसके तहत बड़े बकाएदारों के प्रतिष्ठान सील करने की कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मचा है। इसी क्रम में बाजार बंदी के बावजूद रविवार को ईओ वैभव त्रिपाठी के नेतृत्व में पालिका के जिम्मेदारों गांधी पड़ाव पर वसूली अभियान चलाया। इस दरम्यान निगम आटोमोबाइल्स, एचडी फैशन सहित पांच बकाएदारों से दो लाख 27 हजार 471 रूपए नकद टैक्स की वसूली की गई।
विज्ञापन

कुछ दुकानदानों ने सोमवार को बकाया देने का आश्वासन दिया, इसलिए कार्रवाई नहीं की गई। इसके साथ ही हीरो बाइक शो रूम पर बकाया धनराशि के सापेक्ष चार लाख का चेक दिया गया है। वसूली अभियान में कार्यालय अधीक्षक महेश गुप्ता, टीएस हरीश चंद्र, राजस्व निरीक्षक विनीत वर्मा, बिल कलेक्टर सुशील मिश्रा समेत महकमे के तमाम कर्मी मौजूद रहे। कार्यालय अधीक्षक ने बताया कि सोमवार को भी वसूली अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्लास्टिक पॉलीथिन के प्रयोग पर बंदी है। इसके लिए कानून बनाया गया है। इसका अनुपालन ने करने पर कार्रवाई का प्राविधान है। बावजूद इसके शहर में धड़ल्ले से प्रतिबंधित पॉलीथिन का प्रयोग किया जा रहा है। दुकानों पर इसकी बिक्री हो रही है। इसे रोकने के लिए पालिका की टीम ने कार्रवाई शुरू की है। ठेलों पर इस्तेमाल हो रही पॉलीथिन को जब्त करके चेतावनी दी गई है कि, भविष्य में ऐसा करने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed