{"_id":"7b34c1454ff78c4d2de24307eed03b67","slug":"shiv-temple-croweded-with-worshippers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिरों में रहेगी भोले की गूंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिरों में रहेगी भोले की गूंज
अमर उजाला ब्यूरो/ सीतापुर
Updated Sun, 02 Aug 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सावन के पहले सोमवार को लेकर मंदिरों में तैयारियां पूरी हो गईं हैं। शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक के शिव मंदिरों पर मेले जैसा माहौल है। मंदिर प्रशासन ने विद्युत झालरों व फूलों से मंदिरों को सजा दिया है।
विज्ञापन
भोर में भक्त में भोले बाबा का दूध, घी, दही आदि से स्नान कर उन्हें भोग लगाएंगे। इसके अलावा बेल पत्र, धतूरा आदि भी उन्हें चढ़ाया जाएगा। सावन के पहले सोमवार को शहर के प्रमुख मंदिरों को सजा दिया गया है।
विज्ञापन
शहर के श्यामनाथ मंदिर व उसके आसपास का इलाका पूरी तरह भक्ति मय सागर में डूबा हुआ है। यहां पर पूरे माह बड़ा मेला लगता है। यहां भोर चार बजे से ही यहां पर सैकड़ों लोग पूजा करने के लिए कतार में लग जाते हैं। जिसके चलते पुलिस प्रशासन को भी व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त करनी पड़ती है।
विज्ञापन
इसके अलावा मंदिरों के बाहर प्रसाद, फूल आदि की दुकानें भी सज गईं हैं। वहीं नैमिषारण्य स्थानीय शिव मंदिरों में सावन के प्रथम सोमवार को लेकर विशेष तैयारियां की गईं हैं। यहां प्रमुख शिव मंदिर देवदेवेश्वर धाम में रविवार से ही कई शिव भक्तों द्वारा अखंड रामायण के पाठ आयोजित किए जा रहे हैं।
देवदेवेश्वर मंदिर के प्रबंधक महावीर प्रसाद सैनी ने बताया कि यहां सावन माह में प्रतिवर्ष लाखों भक्त आकर अपनी मनोकामनाएं पूरी होने पर अखंड रामायण पाठ, रुद्राभिषेक पूजन, कन्या भोज व भंडारे का आयोजन करते हैं।
यहां प्रमुख रूप से चक्रतीर्थ स्थित भूतनाथ, गोला-गोकर्णनाथ, कालीपीठ स्थित शिवमंदिर, सिद्धेश्वर मंदिर, ललितेश्वर महादेव मंदिर, व रामेश्वरम मंदिर में सहित अन्य मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटती है। सावन के सोमवारों पर होनेे वाली भीड़भाड़ व मंदिरों की सुरक्षा को लेकर प्रमुख मंदिरों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है।