फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Shadow dense fog, shivering increased in the morning

Sitapur News: छाया घना कोहरा, सुबह बढ़ी सिहरन

Sun, 03 Nov 2024 10:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 03 Nov 2024 10:15 PM IST
विज्ञापन
Shadow dense fog, shivering increased in the morning
हाईवे पर दिखा कोहरा।
सीतापुर। नवंबर शुरू होते ही सुबह के समय गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। जिले के तराई क्षेत्र में रविवार भोर कोहरा छाया रहा। इस वजह से वाहनों की रफ्तार भी धीमी रही। सुबह आठ बजे के बाद कोहरा छंटने पर सूरज ने चमक बिखेरी। दिन में चलने वाली हवा मौसम में बदलाव का अहसास कराती रही। शाम को सिहरन महसूस होने पर लोग जैकेट व शाल लपेटे दिखे। रविवार को न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

दीपावली से पहले तक बारिश न होने से मौसम गर्म बना रहा। दिवाली के दिन एकाएक चलने वाली हवा ने एकाएक मौसम में बदलाव ला दिया। सुबह-शाम बाहर निकलने पर हल्की सर्दी महसूस होने लगी। रविवार सुबह मौसम अचानक बदल गया। लहरपुर तहसील क्षेत्र में सुबह लोग जागे तो चारों ओर कोहरा नजर आया। हालांकि शहरी क्षेत्र में कोहरा हल्का रहा लेकिन शहर के बाहरी हिस्सों में घना कोहरा दिखा।
विज्ञापन

इस वजह से वाहनों की रफ्तार धीमी रही। सुबह आठ बजे के बाद आसमान साफ हो गया। फिर धूप निकल आई लेकिन दिनभर छह किमी प्रति घंटे की गति से चलने वाली पछुआ हवा ने मौसम में बदलाव ला दिया। धूप में पहले जैसी गर्माहट महसूस नहीं हुई। सांझ ढलने के बाद बाहर निकलने पर सिहरन का अहसास हुआ। बाइक सवार हल्की सर्दी महसूस होने पर गर्म कपड़े पहने दिखाई दिए। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक रविवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। आने वाले दिनों में सुबह व शाम सर्दी का अहसास बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed