फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Shadow dense fog, increasing cold due to falling mercury

छाया घना कोहरा, पारा लुढ़कने से बढ़ी ठंड

Thu, 13 Jan 2022 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Shadow dense fog, increasing cold due to falling mercury
कोहरे के बीच नेशनल हाइवे पर लाइट जलाकर निकलते वाहन। - संवाद - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। मौसम ने बुधवार को अचानक करवट ली। सुबह कोहरे के बाद अचानक ठंड बढ़ गई। कुछ ही देर में पारा अपने निचले स्तर आठ डिग्री पर पहुंच गया। इसकी वजह से दिन में भी लोग ठिठुरते रहे। दोपहर में धूप निकली तो कुछ देर के लिए राहत जरूर मिली। शाम को फिर से ठिठुरन बढ़ गई।
विज्ञापन

जनवरी में ठंड बढ़ने लगी है। रोजाना मौसम में कुछ न कुछ बदलाव हो रहा है। कहीं बरसात की वजह से ठंड बढ़ जाती है तो कहीं कोहरा व धूप न निकलने से लोग परेशान रहते हैं। बुधवार का दिन इस सीजन का सबसे ठंडा दिन साबित हुआ। सुबह के समय सड़कों पर कोहरा दिखाई दिया। कुछ ही दूरी पर वाहन दिखाई नहीं दे रहे थे।
विज्ञापन

करीब नौ बजे के बाद अचानक कोहरा बढ़ गया। ठिठुरन भी हो गई। कुछ देर ऐसा लगा कि बरसात हो जाएगी। दिन में धूप नहीं निकलेगी। धुंध छाई हुई थी। दिन भी लोग वाहनों की लाइट जलाकर चलने को मजबूर हुए, लेकिन 12 बजे के बाद फिर से मौसम ने करवट बदली।
विज्ञापन
विज्ञापन

धूप निकल आई तो लोगों को राहत मिली। घरों से बाहर निकलकर लोग धूप का मजा लेते हुए दिखाई दिए। यह धूप अधिक देर तक नहीं टिक सकी। दोपहर बाद धूप गायब हो गई। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार दिन में अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। आने वाले कुछ दिनों में कुछ ऐसा ही मौसम रहेगा।

बीमार लोग सुबह घर से निकलने से बचें
रोजाना मौसम बदलता जा रहा है। ऐसे में मरीजों के सामने समस्याएं बढ़ रही है। जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. जेएन सिंह बताते है कि इस समय ओपीडी में आने वाले मरीजों में अधिकतर सांस, दिल की बीमारी व ब्लॅड प्रेशर के मरीज हैं। ठंड में नसों में खिंचाव आ जाता है। इसकी वजह से उनकी सांस फूलने की समस्या उत्पन्न हो जाती है। इसलिए इस बीमारियों से ग्रसित लोग सुबह के समय घर से बाहर निकलने से बचे। अगर निकले तो गर्म कपड़ों को अच्छी तरीके से पहने।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed