फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Seven thousand devotees visited Ramlala

Sitapur News: सात हजार श्रद्धालुओं ने किए रामलला के दर्शन

Thu, 08 Feb 2024 09:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 08 Feb 2024 09:58 PM IST
विज्ञापन
Seven thousand devotees visited Ramlala
सीतापुर। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला के नेतृत्व में 140 बसों से करीब सात हजार श्रद्धालुओं का जत्था बृहस्पतिवार को अयोध्या पहुंचा। इसमें जिले के पार्टी पदाधिकारियों संग बूथ कार्यकर्ता व ग्रामीण शामिल रहे। सभी श्रद्धालु सुबह 9 बजे सीतापुर से निकले। करीब दोपहर ढाई बजे रामनगरी अयोध्या धाम पहुंचे। सबसे पहले श्रद्धालुओं को हनुमान गढ़ी ले जाया गया। इसके बाद रामलला के दर्शन कराए गए।
विज्ञापन

सभी श्रद्धालुओं को निशुल्क प्रसाद वितरण किया गया। नए मंदिर में अपने आराध्य को देख भक्त निहाल दिखे। शाम करीब 7 बजे सभी श्रद्धालु वापस घरों के लिए रवाना हुए और देर रात घर पहुंच गए। जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने बताया कि अयोध्या में सभी भक्तों ने प्रभु राम के दर्शन किए। मां सरयू के तट पर स्नान व ध्यान किया। उन्होंने कहा कि हम सब बहुत भाग्यशाली हैं कि हमें ऐसी पार्टी में सेवा देने का मौका मिल रहा है, जो प्रभु राम के चरणों में अपनी श्रद्धा समर्पित करने में विश्वास रखती है।
विज्ञापन


दूसरे जत्थे में जाएंगे 11 हजार श्रद्धालु
जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने बताया कि सीतापुर से करीब 18 हजार श्रद्धालुओं को प्रभु श्रीराम के दर्शन के लिए जाना है। बृहस्पतिवार को पहले जत्थे ने दर्शन किए हैं। दूसरे जत्थे में करीब 11 हजार श्रद्धालु दर्शन करेंगे। इसकी तिथि जल्द तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामलला को मंदिर में विराजमान देखा। मन को एक असीम सुख की अनुभूति हुई। दर्शन कर लगा कि सपना साकार हो गया।
- आशीष सिंह

वर्षाें से लोगों को मंदिर बनने की प्रतीक्षा थी। आज मंदिर में रामलला के दर्शन कर मन भावुक हो गया।
- शैलेंद्र सिंह

रामलला के मंदिर आने का सौभाग्य मिला। दर्शन कर खुद को धन्य महसूस कर रहा हूं। इस भाव को शब्दों में बयां करना कठिन है।
- सुशील रावत

रामलला अपने मंदिर में विराजमान हुए। हम इस ऐतिहासिक घटना के साक्षी बने। दर्शन का सौभाग्य मिला, इससे बढ़कर कोई दूसरी खुशी नहीं हो सकती।
- जितेंद्र सिंह

रामलला के विग्रह को देखकर मन को शांति मिली। मन किया कि एकटक विग्रह को निहारते रहें।
- चंद्र कुमार पाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed