फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Seven teachers and 62 Shikshamitras have been warned of termination of service.

Sitapur News: सात शिक्षकों व 62 शिक्षामित्रों को सेवा समाप्ति की चेतावनी

Sat, 29 Nov 2025 01:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 29 Nov 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Seven teachers and 62 Shikshamitras have been warned of termination of service.
सीतापुर। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में बीएलओ लापरवाही बरते रहे हैं। डीएम की समीक्षा में सात शिक्षक व 62 शिक्षामित्रों की प्रगति महज 20 फीसदी ही मिली है। इस पर बीएसए ने इन्हें सेवा समाप्ति की चेतावनी देते हुए दो दिन के अंदर स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

जिले में इस समय विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान चल रहा है। अभियान चार दिसंबर तक चलेगा। इसमें परिषदीय विद्यालय के शिक्षक व शिक्षामित्रों को बीएलओ नियुक्त किया गया है। ये लोग घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करते हुए उनसे फॉर्म भरवा रहे हैं। जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर रोजाना समीक्षा कर रहे हैं।
विज्ञापन

डीएम की समीक्षा में मालूम हुआ कि 69 शिक्षाकर्मी अपने काम में लापरवाही बरत रहे हैं। करीब एक माह के अभियान में इनकी प्रगति महज 20 फीसदी ही मिली है। इससे पुनरीक्षण का काम प्रभावित हो रहा है। डीएम ने बीएसए को इनके खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह ने सात शिक्षक व 62 शिक्षामित्रों से कहा है कि यह लापरवाही शासन के निर्देशों का उल्लंघन है। इसलिए दो दिन के अंदर शत-प्रतिशत काम पूरा करते हुए जवाब दाखिल करें। अगर संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो इसे अंतिम नोटिस मानते हुए सेवा समाप्त कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed