फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Seven officers missing including District Social Welfare

जिला समाज कल्याण समेत सात अफसर नदारद

Tue, 27 Jul 2021 11:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Seven officers missing including District Social Welfare
विकास भवन के बाहर अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते डीएम विशाल भारद्वाज। (संवाद) - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। विकास भवन में बैठकर जिले के विकास कार्यों को रफ्तार देने वाले जिम्मेदार अपनी कार्यशैली में सुधार नहीं ला पा रहे हैं। देर से आना और जल्दी जाने की आदत को अफसर छोड़ नहीं पा रहे हैं। कई बार कार्रवाई, स्पष्टीकरण मांगने के बाद भी कोई सुधार नहीं हो रहा है। जिम्मेदारों की मनमानी जारी है। मंगलवार को ऐसा ही नजारा विकास भवन के औचक निरीक्षण में डीएम को देखने को मिला। जिला समाज कल्याण अधिकारी समेत सात अफसर गैर हाजिर मिले। डीएम ने नदारद अफसरों से स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

डीएम ने मंगलवार को विकास भवन का औचक निरीक्षण किया। इसके बाद से पूरे दिन विकास भवन में हड़कंप मचा रहा। शासन के स्पष्ट आदेश हैं कि सभी अफसर तैनाती स्थल पर ही निवास करें। वह जनता की समस्याओं को सुनें। उनका समय से निस्तारण करें। बिना अनुमति के मुख्यालय न छोड़ें। विभागीय कार्यों को समय से पूर्ण किया जाए लेकिन जिले में ऐसा हो नहीं रहा है।
विज्ञापन

अधिकांश विभागों के दफ्तर विकास भवन में हैं। इसलिए जनता अपनी समस्याओं को लेकर यहां आती है। अफसरों के समय से दफ्तर न पहुंचने एवं समय से पूर्व चले जाने से शासन की मंशा पूरी नहीं हो रही है। ये सच मंगलवार को डीएम के औचक निरीक्षण में सामने आया है। मंगलवार की सुबह दस बज रहे थे। डीएम विशाल भारद्वाज की गाड़ी विकास भवन के गेट पर आकर रुकी। उनके आने की जानकारी मिलते ही सीडीओ अक्षत वर्मा दफ्तर से बाहर निकलकर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद डीएम ने सीडीओ के साथ 10:10 बजे से विकास भवन का निरीक्षण शुरू किया। निरीक्षण के दौरान डीसी मनरेगा, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला युवा कल्याण अधिकारी, सहायक निबंधक सहकारी समितियां, जिला कृषि अधिकारी, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी, अर्थ एवं संख्याधिकारी गैैर हाजिर पाए गए। डीएम ने गैर हाजिर अफसरों से स्पष्टीकरण तलब मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed