{"_id":"613b9dc98ebc3eb4e14d20f9","slug":"seven-injured-including-teachers-in-road-accident-sitapur-news-lko594978615","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में शिक्षिकाओं समेत सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में शिक्षिकाओं समेत सात घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महमूदाबाद (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में शुक्रवार सुबह शिक्षिकाओं को लेकर जा रही एक वैन की सामने से आ रहे ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में वैन सवार शिक्षिकाओं और चालक समेत सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
चालक व एक शिक्षिका को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया जबकि पांच अन्य शिक्षिकाओं को प्राथमिक इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।
पहला ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालयों में तैनात लखनऊ की शिक्षिकाएं नीतू गुप्ता निवासिनी जानकीपुरम, प्रीति यादव निवासिनी विकास नगर, निहारिका सोनकर निवासिनी अलीगंज, एतिशा यादव निवासिनी गुडंबा, रचना निवासिनी इंदिरा नगर, शालू अग्रवाल निवासिनी तालकटोरा रोजाना वैन से स्कूल आती हैं।
विज्ञापन
बताते हैं कि शुक्रवार को सभी शिक्षिकाएं एक निजी वैन से अपने-अपने विद्यालय जा रही थीं, इस बीच बिसवां-महमूदाबाद मार्ग पर पचदेवरा गांव के पास सामने से आ रहे ट्रक से वैन की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि वैन के परखचे उड़ गए। आसपास से गुजर रहे लोगों ने आननफानन 112 और 108 पर कॉल कर सूचना दी।
सूचना पाकर 112 पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल शिक्षिकाओं को सीएचसी महमूदाबाद में भर्ती कराया। वहीं, वैन चालक शिवकुमार निवासी निरालानगर करीब एक घंटे तक घायलावस्था में वैन में ही फंसा रहा। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला। काफी देर बाद मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने उसको अस्पताल पहुंचाया।
प्राथमिक उपचार के बाद चालक शिवकुमार और शिक्षिका शालू अग्रवाल की हालत को नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने दोनों को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। प्रभारी कोतवाल उमाकांत दीपक ने बताया कि घायलों का इलाज चल रहा है। मामले में कार्रवाई की जा रही है। खंड शिक्षा अधिकारी पहला अजय विक्रम ने भी अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल लिया।