{"_id":"5e692c2e8ebc3eeb4e6de5ec","slug":"seven-died-in-road-accidents-sitapur-news-lko512862464","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में सात लोगों ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में सात लोगों ने दम तोड़ा
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में हुए सड़क हादसों में सात लोगों की मौत हो गई। कई लोग घायल हो गए। घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। यह सड़क हादसे लहरपुर, तालगांव, थानगांव, रामकोट व इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्रों में हुए हैं। पुलिस का कहना है कि मामलों में कार्रवाई की जा रही है।
बाइकों की भिड़ंत, दो युवकों की मौत
लहरपुर/हरगांव (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुलताजपुर भट्ठे के पास मंगलवार को दो बाइकों में हुई टक्कर में दोनों बाइकों के चालकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक जख्मी हो गए।
घायलों को जिला अस्पताल में इलाज किया गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक हरगांव इलाके के शेखवापुर निवासी अनिल (18) पुत्र जगतपाल, आशीष (20) पुत्र महेश प्रसाद व सुमित (22) पुत्र रामनरेश एक ही बाइक पर सवार होकर हरगांव से लहरपुर की ओर जा रहे थे। इस बीच सामने से दूसरी बाइक पर सवार हरगांव के बड़ेलिया गांव निवासी विशाल (26) पुत्र दिनेश कुमार जा रहा था।
विज्ञापन
जब दोनों की बाइक लहरपुर इलाके में कुलताजपुर भट्ठे के पास पहुंची, तभी बाइकों में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने इनको फौरन जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां अनिल व विशाल की मौत हो गई, जबकि अन्य दोनों युवकों का इलाज चल रहा है। पुलिस का कहना है कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
खाई में गिरी कार, बैंक अफसर की मौत
तालगांव (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कल्याणपुर के निकट लहरपुर-बिसवां मार्ग पर मंगलवार को एक अनियंत्रित कार सड़क से उतरकर खाई में जा गिरी। हादसे में एक बैंक अफसर की मौत हो गई। बैंक के ही तीन अन्य कर्मचारी जख्मी हो गए। घायलों को सीएचसी बिसवां भेजा गया।
बहराइच के आर्याव्रत बैंक के प्रबंधक पराग (30) पुत्र जगदीश, खीरी के गोला गोकर्ण निवासी बैंककर्मी सीमा टर्की (32) पत्नी मनोज कुमार, क्षेत्रीय कार्यालय सीतापुर आर्याव्रत बैंक रेनू वर्मा (35) पत्नी धीरेश, बहराइच में तैनात आर्याव्रत बैंक कर्मी संजय सिंह (35) कार से लखीमपुर से बहराइच जा रहे थे। जब यह लोग तालगांव कोतवाली के ग्राम कल्याणपुर के निकट पहुंचे, तभी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी।
हादसे में कार सवार चारों लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिये नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र बिसवां सीएचसी मेें भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने पराग को मृत घोषित कर दिया। संजय को लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की जान गई
सीतापुर। इमलिया सुल्तानपुर इलाके में मंगलवार को बाइक की टक्कर से एक बुजुर्ग की जान चली गई। रामकोट इलाके में सड़क हादसे का शिकार हुए एक युवक की अस्पताल में मौत हो गई।
इमलिया सुल्तानपुर इलाके के शहादतनगर निवासी केदारी (65) पुत्र स्व. बैजू मंगलवार को घर जा रहे थे। इस बीच गांव का ही युवक तेज गति से बाइक लेकर जा रहा था। गांव के करीब ही चकरोड पर बाइक सवार ने बुजुर्ग केदारी को टक्कर मार दी। इस हादसे में केदारी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उनको जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
इसके अलावा शहर कोतवाली इलाके के अकोइया गांव निवासी कपिल (25) पुत्र कढ़िलेराम कहीं जा रहा था। इस बीच वह रामकोट इलाके में सड़क हादसे का शिकार होकर जख्मी हो गया था। उसको जिला अस्पताल भेजा गया था। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
खड्ड में गिरा बाइक सवार युवक, मौत
थानगांव (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर बाइक सवार युवक की खड्ड में गिरने से मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
थानगांव थाना क्षेत्र के सुजातपुर गांव निवासी रमाकांत उर्फ सिंधु (30) पुत्र हरिशंकर मंगलवार दोपहर किसी काम से महमूदाबाद की तरफ जा रहे थे। जब वह थानगांव इलाके में चंदौली पुल के निकट पहुंचे, तभी बाइक अनियंत्रित होकर एक खड्ड में जा गिरी। जिससे रमाकांत गंभीर रूप से जख्मी हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने फौर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जख्मी रमाकांत को सीएचसी रेउसा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
साइकिल से टकरा कर बालिका की मौत
थानगांव (सीतापुर)। घर के बाहर खेल रही एक मासूम बच्ची को साइकिल सवार टक्कर मार कर निकल गया, जिससे मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची।
थानगांव थाना क्षेत्र के वैन सोहलिया गांव निवासी नागेश्वर गौतम की चार वर्षीय पुत्री कोमल घर के दरवाजे के पास ही बुधवार को खेल रही थी। इसी बीच शराब के नशे में धुत साइकिल सवार तेज गति से जा रहा था। मासूम बच्ची साइकिल से टकरा गई।
उसके सिर में गंभीर चोट लगने के कारण बालिका की मौके पर ही मौत हो गई। थानाध्यक्ष संजीव कुमार कुशवाहा ने बताया कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है। घटना को लेकर कार्रवाई की जा रही है।