फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Sevata voters will give first smile to the candidates

Sitapur News: सेवता के वोटर देंगे उम्मीदवारों को पहली मुस्कान

Sat, 25 May 2024 08:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 25 May 2024 08:35 PM IST
विज्ञापन
Sevata voters will give first smile to the candidates
सीतापुर। सशस्त्र पुलिस प्रशिक्षण केंद्र (एपीटीसी) और 11वीं वाहिनी पीएसी की बैरकों में चार जून को मतों की गणना होगी। काउंटिंग सुबह आठ बजे से शुरू होगी। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में बूथवार मतगणना के लिए 14-14 मेजें लगाई जाएंगी। साथ में एक एआरओ टेबल रहेगी। एक राउंड में 14 बूथों पर पड़े मतों की गणना होगी। सेवता विधानसभा क्षेत्र में से सबसे कम 372 बूथ हैं। ऐसी स्थिति में सबसे पहले सेवता में पड़े वोट पता चल सकेंगे।
विज्ञापन

सीतापुर लोकसभा क्षेत्र से जुड़ी जिले की नौ विधानसभा सीटों पर पड़े मतों की गणना चार जून को होगी। इसके लिए 716 गणना कर्मियों की तैनाती की गई है। इन्हें बूथवार सील ईवीएम व वीवीपैट को खोलकर गणना करने के तरीके 30 मई और तीन जून को सिखाए जाएंगे। हर विधानसभा क्षेत्र के लिए 14-14 मेजें लगाई जाएंगी। एक मेज सहायक निर्वाचन अधिकारी के लिए लगेगी। एक राउंड में 14 बूथों पर पड़े मतों की गणना की जाएगी।
विज्ञापन

ऐसे में जिस विधानसभा क्षेत्र में कम बूथ हैं, वही का परिणाम सबसे पहले आएगा। सीतापुर संसदीय क्षेत्र के तहत जिले की पांच विधानसभा सीटें सदर, लहरपुर, बिसवां, सेवता व महमूदाबाद आती हैं। सेवता विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम 372 बूथ हैं। यहां का परिणाम 27वें राउंड में आ जाएगा। ऐसे में अंदाजा लग जाएगा कि इस क्षेत्र से कौन प्रत्याशी को बढ़त मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदर विधानसभा क्षेत्र का सबसे आखिर में आएगा परिणाम
सीतापुर विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक 461 पोलिंग बूथ होने के कारण इसका परिणाम अंत में आएगा। यहां सर्वाधिक 271 मतदान केंद्र हैं। इसके पहले लहरपुर विधानसभा क्षेत्र का परिणाम आएगा। यहां 399 बूथ हैं। इसी तरह अन्य विधानसभा क्षेत्रों के परिणाम आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed