फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Server stalled on last day, left sweating while paying bills

Sitapur News: आखिरी दिन सर्वर ठप, बिल जमा करने में छूटे पसीने

Sun, 31 Dec 2023 09:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 31 Dec 2023 09:28 PM IST
विज्ञापन
Server stalled on last day, left sweating while paying bills
सीतापुर। एकमुश्त समाधान योजना के अंतिम दिन कलेक्शन सेंटर पर उपभोक्ताओं की भीड़ नजर आई। योजना के तहत बकायेदार पंजीकरण कराने के लिए उत्सुक नजर आए। सुबह से ही काउंटर पर लोगों की भीड़ दिखी। दिन में कई बार सर्वर डाउन हुआ। इससे पंजीकरण कराने में उपभोक्ताओं को घंटों इंतजार करना पड़ा। अफसर देर शाम तक बिलिंग की जानकारी करते रहे। शाम छह बजे तक करीब तीन करोड़ का राजस्व जमा हुआ। शहर की अपेक्षा ग्रामीण उपकेंद्रों पर भीड़ अधिक दिखी।
विज्ञापन

बिजली विभाग की एकमुश्त समाधान योजना के तीसरा चरण का रविवार को अंतिम दिन था। इस दिन बिजली विभाग के कार्यालय सुबह 10 बजे खुले गए। वहीं 500 से अधिक बिलिंग सेंटर चालू कर दिए। उपभोक्ता सुबह से ही अपना बिल जमा करने के लिए लाइनों में लगे नजर आए। सुबह संतोषी माता उपकेंद्र पर उपभोक्ताओं की भीड़ रही। हर्ष ने बताया कि सर्वर बहुत स्लो चल रहा है। आधे घंटे में पंजीकरण हो पाया। कई उपभोक्ताओं ने इसकी शिकायत अफसरों से भी की। हालांकि समस्या दूर नहीं हुआ और धीरे-धीरे पंजीकरण होते रहे। देर शाम तक सर्वर धोखा देता रहा।
विज्ञापन


सर्वर रहा डाउन
आखिरी दिन सर्वर पर लोड अधिक पड़ने से यह डाउन हो गया था। इसकी वजह से समय लगा। आखिरी दिन उपभोक्ताओं में जोश दिखाई दिया।
नंदलाल, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed