फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Seema took over the post of Municipal President in Misrikh

Sitapur News: मिश्रिख में सीमा ने संभाली नगर पालिका अध्यक्ष पद की कमान

Fri, 29 Aug 2025 12:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Seema took over the post of Municipal President in Misrikh
परियोजनाओं का लोकार्पण व ​शिलान्यास करते मंत्री। - फोटो : परियोजनाओं का लोकार्पण व ​शिलान्यास करते मंत्री।
सीतापुर। मिश्रिख नगर पालिका उपचुनाव संपन्न होने के बाद भारतीय जनता पार्टी की निर्वाचित अध्यक्ष सीमा भार्गव ने बृहस्पतिवार को अपने पद की शपथ ली। मुख्य अतिथि पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने इस चुनावी जीत को भाजपा के प्रति लोगों के विश्वास की जीत बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी समान है। विकास और जनसम्मान की रक्षा हमारा मुख्य एजेंडा है। उन्होंने कहा कि सरकार मिश्रिख के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी। इस दौरान मंत्री ने 27 परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। इस मौके पर मिश्रिख सांसद अशोक रावत, विधायक रामकृष्ण भार्गव, क्षेत्रीय महामंत्री नीरज वर्मा, सेवता विधायक ज्ञान तिवारी, ब्लॉक प्रमुख रामकिंकर पांडेय, ब्लॉक प्रमुख मिथिलेश भार्गव, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला, वरिष्ठ भाजपा नेता अचिन मल्होत्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन


इन योजनाओं का किया शिलान्यास
सिधौली नैमिषारण्य मार्ग पर ललिता देवी द्वार- 57.13 लाख रुपये
अज्जेपुर झील में ईको पर्यटन विकास- 4.61 करोड़ रुपये
हरगांव टायरपुर केसरीगंज लहरपुर में प्राचीन शिव मंदिर का सुंदरीकरण- 1.21 करोड़ रुपये
बिहारी मंदिर उल्जापुर का सौंदर्यीकरण- 1.25 करोड़ रुपये
महमूदाबाद के श्री श्री 1008 बाबा रामबक्श दास बालाजी मंदिर का सुंदरीकरण- 1.55 करोड़ रुपये
बाबा गोपालदास घाट का सुंदरीकरण- 1.37 करोड़ रुपये
सिधौली के महेशपुर गांव में महेशनाथ मंदिर का विकास- 1.03 करोड़ रुपये
एलिया के प्राचीन शिव मंदिर का सुंदरीकरण- 1.50 करोड़ रुपये
नैमिषारण्य में ट्रैक्टर ट्राली पार्किंग निर्माण- 6.10 करोड़ रुपये
चक्रतीर्थ इंट्रेंस प्लाजा- 9.06 करोड़ रुपये
पंचमुखी प्लाजा- 2.3 करोड़ रुपये
बालेश्वर मंदिर- 3.09 करोड़ रुपये
राजघाट, दशाश्वमेघ घाट- 4.9 करोड़ रुपये
पहला के ईश्वरपारा मंदिर- 99 लाख रुपये
नैमिषारण्य में सीतापुर लिंक रोड पार्किंग व पर्यटक सुविधा केंद्र- 4.7 6 करोड़ रुपये


-------------------
इन योजनाओं का हुआ लोकार्पण
साइनेज कार्य- 4.3 करोड़ रुपये
सीताकुंड जीर्णोद्धार- 1.25 करोड़ रुपये
राजघाट मंडप हाल- 8.46 करोड़ रुपये
चक्रतीर्थ प्रमुख प्रवेश द्वार- 9.72 करोड़ रुपये
मां संकटा देवी मंदिर क्षेत्र विकास- 87 लाख रुपये
कैलाश महादेव मंदिर व आश्रम- 90.5 लाख रुपये
नैमिषारण्य हेलीपोर्ट- 7.81 करोड़ रुपये
मुख्य मार्ग से हेलीपोर्ट मार्ग- 2.2 करोड़ रुपये
जंगलीनाथ मंदिर- 96.88 लाख रुपये
बाबा विश्वनाथ मंदिर का पत्थर शिवाला मंदिर- 1.4 करोड़ रुपये
दधीचि कुंड में फसाड लाइटिंग- 1.8 करोड़ रुपये

------------------------
विज्ञापन

विधायक ने सौंपा 13 विकास कार्यों का मांग पत्र
विधायक मिश्रिख रामकृष्ण भार्गव ने पर्यटन मंत्री को 13 विकास कार्यों का एक मांग पत्र सौंपा है। इसमें मिश्रिख तीर्थ पर परिक्रमा पथ निर्माण, दधीचि कुंड पर जल निकासी कार्य व सुंदरीकरण, होली परिक्रमा मेला प्रवेश द्वार, पंच कोसी परिक्रमा पथ पर हाईमास्ट लाइट कार्य, पंच कोसी परिक्रमा मार्ग पर शौचालय आदि की व्यवस्था, अतिथि गृह निर्माण, सांस्कृतिक कलाकार अतिथि गृह निर्माण, सत्संग हॉल, वाल्मीकि आश्रम जीर्णोद्धार व अन्य कार्य शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed