फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Secretary suspended for providing PM accommodation to ineligible

अपात्रों को पीएम आवास देने पर सचिव निलंबित

Mon, 10 May 2021 11:37 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Secretary suspended for providing PM accommodation to ineligible
सीतापुर। जरूरतमंदों को पीएम आवास का लाभ न देकर अपात्रों को लाभान्वित करने के मामले में आखिरकार सचिव पर गाज गिर ही गई। विधायक हरगांव की शिकायत में मामला सही पाया गया। इसके बाद कार्रवाई हुई। वहीं अपात्रों को आवास देने के मामले में लघु सिंचाई विभाग के जेई द्वारा सत्यापन कर उसे सही साबित करने के कारण उन्हें प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है।
विज्ञापन

कार्रवाई प्रभारी अफसर आईजीआरएस एडीएम न्यायिक हरिशंकर लाल शुक्ल के निर्देशों पर हुई। प्रकरण विकास खंड बेहटा की ग्रामसभा पिडुरिया का है। यहां के सचिव बृजेश कुमार ने पीएम आवास योजना के तहत अपात्रों को लाभान्वित किया। इससे ग्राम पंचायत के जरूरतमंद परिवार योजना के लाभ से वंचित रह गए। परेशान लोगों ने अपनी समस्या हरगांव विधायक सुरेश राही को बताई।
विज्ञापन

विधायक ने इसका संज्ञान लेेते हुए उच्चाधिकारियों से शिकायत की। प्रकरण आईजीआरएस के तहत पंजीकृत होने के बाद उसकी जांच प्रभारी अधिकारी आईजीआरएस एडीएम न्यायिक हरिशंकर लाल शुक्ल ने कराई, जांच में शिकायत सही पाई गई। जिसके आधार पर ग्राम पंचायत के सचिव बृजेश कुमार को निलंबित किया गया है। अपात्रों को आवास दिए जाने के लिए लाभार्थियों के सत्यापन का कार्य जेई लघु सिंचाई मंशाराम वर्मा ने किया था। जांच में इनकी लापरवाही भी उजागर हुई। इन्हें प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। इसकी कार्रवाई की पुष्टि एडीएम न्यायिक ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed