फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Secretary suspended for not giving account of five crores

पांच करोड़ का हिसाब न देने पर सचिव निलंबित

Sat, 23 Oct 2021 12:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Oct 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Secretary suspended for not giving account of five crores
सीतापुर। ब्लॉक परसेंडी के सचिव अजय गौतम ने विभिन्न ग्राम पंचायतों के विकास के लिए चार साल में पांच करोड़ 94 लाख की धनराशि खाते से निकाली। शिकायत पर जांच हुई तो उन्होंने अधिकारियों को लेखाजोखा नहीं दिया। डीपीआरओ ने इस मामले में सचिव को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

सीडीओ अक्षत वर्मा के निर्देश पर बीडीओ परसेंडी ने ग्राम पंचायत अधिकारी अजय गौतम के अधीन रही ग्राम पंचायतों से निकाली गई धनराशि के सापेक्ष कराए गए कार्यों की जांच कर रिपोर्ट भेजी। जांच के लिए बीडीओ ने सचिव से अभिलेख मांगे। इसके बाद भी सचिव ने पत्रावली प्रस्तुत नहीं की।
विज्ञापन

सचिव ने ग्राम पंचायत भवाना, बड़ागांव, बिरैचा, मसूमपुर, सरांवा, मुबारकपुर, मजलिसपुर, हुसैनपुर बहादुरपुर, कैमहरा वजीरपुर, राही एवं खजुरिया आवासी से विभिन्न वर्षों में पांच करोड़ 94 लाख 48 हजार रुपये आहरित किए हैं। जांच के दौरान दस्तावेज न देने से जांच पूरी नहीं हो पाई। जिसके चलते सचिव को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed