Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Searched from fields to forests, leopard not found

Sitapur News: खेतों से जंगल तक खाक छानी, नहीं मिला तेंदुआ

Fri, 31 Oct 2025 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 31 Oct 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Searched from fields to forests, leopard not found
खेत में मिले पगचिह्न।
गोंदलामऊ (सीतापुर)। तेंदुए का पता लगाने के लिए वन विभाग की टीम ने बुधवार रात खेतों से लेकर जंगल तक खाक छानी, पर कामयाबी नहीं मिली। इसके बाद क्षेत्र में पिंजरा लगाने का आदेश जारी कर दिया गया। बृहस्पतिवार सुबह से लगातार बारिश होने के कारण न तो पिंजरा लग पाया और न ही कॉम्बिंग हो पाई। दतवल व आसपास के कई गांवों में दहशत का माहौल है। किसान खेत जाने से घबरा रहे हैं तो बच्चे स्कूल जाने का साहस नहीं जुटा पा रहे हैं। दिन में भी लोग लाठी-डंडा लेकर घर से निकलते हैं।
विज्ञापन

मिश्रिख वन रेंज में उत्तरथोक के मजरा दतवल में मंगलवार की रात छत पर टहलते हुए तेंदुआ देखा गया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ छत से उतरकर खेतों की ओर चला गया था। अब तक खेतों व जंगल के पास वन्यजीव दिखाई देते थे। यह पहली बार है जब गांव के अंदर घरों की छतों पर तेंदुआ टहलते हुए दिखाई दिया है। इससे ग्रामीण बेहद खौफ में हैं। ग्रामीणों के मुताबिक कुछ दिन पहले अड़नापुर व बरताल, ककरघटा के अलावा रामपुर खेउटा में मुनींद्र अवस्थी के फार्म हाउस के आसपास तेंदुए की चहलकदमी सामने आई थी। अब दतवल में छत पर तेंदुआ पहुंचने से उत्तरथोक, फत्तेपुर नई गढ़ी, बढ़य्याखेर समेत आसपास के 15 से ज्यादा गांवों के लोग में दहशत में है।
विज्ञापन

दतवल के संतराम प्रजापति का कहना है कि दहशतजदा लोग खेतों की तरफ जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। दिनेश शर्मा ने बताया कि बच्चे घरों में कैद होकर रह गए हैं। अभिभावक भी घबराए हैं और बच्चों को स्कूल नहीं भेज रहे हैं। दिन में भी लोग लाठी-डंडा लेकर घर से निकलते हैं। उधर, वन विभाग की टीम बुधवार रात में खेतों से लेकर जंगल के करीब तक कॉम्बिंग करती रही। बहरहाल, तेंदुए का कहीं कोई सुराग नहीं मिल सका है। इसके बाद अधिकारियों ने तेंदुआ पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने का आदेश दिया है। बृहस्पतिवार को दिन भर बारिश होने के कारण पिंजरा नहीं लगाया जा सका। काॅम्बिंग भी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सीसीटीवी कैमरे भी चालू हालत में नहीं
उत्तरथोक ग्राम पंचायत में डेढ़ साल पहले पांच सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए थे। गांव के मनीष शर्मा का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे चालू हालत में नहीं हैं। प्रधान सरवन कुमार ने बताया कि रिचार्ज के अभाव में सीसीटीवी कैमरे बंद हैं।



पिंजरा लगाकर जल्द पकड़ा जाएगा तेंदुआ
वन विभाग की टीम तेंदुए की लोकेशन पता करने के प्रयास में जुटी है। पिंजरा लगाने का आदेश दिया गया है। बारिश की वजह से पिंजरा नहीं लगाया जा सका है। जल्द ही टीम किसी नतीजे पर पहुंचेगी। तेंदुआ पकड़ा जाएगा।

- अनिल यादव, वन दरोगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed