फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   SDM held a meeting to deal with the flood disaster

Sitapur News: बाढ़ की आपदा से निपटने के लिए एसडीएम ने की बैठक

Sun, 11 May 2025 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 11 May 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
SDM held a meeting to deal with the flood disaster
रामपुर मथुरा (सीतापुर)। बारिश में संभावित बाढ़ की आपदा से निपटने के लिए की जा रही तैयारियों को लेकर एसडीएस ने ब्लॉक सभागार में बैठक की। एसडीएम ने बाढ़ की पूर्व तैयारी की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसडीएम महमूदाबाद बालकृष्ण ने कहा कि तहसील क्षेत्र की सात ग्राम पंचायतों अटौरा, अखरी, अंगरौरा, कनरखी, शुकुल पुरवा, कलुवापुर व केवड़ा में करीब 50 गांव सरयू नदी की बाढ़ से प्रभावित होते हैं। बाढ़ के दौरान पीड़ितों की सहायता के लिए नाविकों को कोई भी ज्वलनशील वस्तु साथ नहीं रखनी चाहिए। उन्होंने बताया कि नाव में चहलकदमी न करें, खराब मौसम में नाव न चलाएं, नाव चलाते समय नशे का सेवन बिल्कुल न करें।
विज्ञापन

बाढ़ प्रभावित लोगों को बाढ़ आने के समय सुरक्षित ठिकानाें पर पहुंचाएं। एसडीएम ने कर्मचारियों को निर्देश दिए कि बाढ़ से निपटने के लिए जरूरी तैयारियां शीघ्र पूरी कर ली जाएं। बैठक में तहसीलदार अनिल कुमार, क्षेत्राधिकारी वेदप्रकाश श्रीवास्तव, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ. सुशील कुमार वर्मा, पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राकेश मलिक, एडीओ पंचायत ज्ञानेंद्र कुमार, ग्राम पंचायत अधिकारी विनोद कुमार, पुतान भार्गव, अवर अभियंता कमलेश मौर्य, कानूनगो वीरेंद्र सिंह, लेखपाल अनिल कुमार, प्रधान संघ अध्यक्ष जन्मेजय सिंह तथा प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed