फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Schools up to class 8 closed till 14

Sitapur News: कक्षा आठ तक के विद्यालय 14 तक बंद

Wed, 11 Jan 2023 06:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jan 2023 06:30 AM IST
विज्ञापन
Schools up to class 8 closed till 14
सीतापुर। जिले में कोहरा, शीतलहर व गलन से लोग बेहाल हैं। मंगलवार को बर्फीली हवा तेज होने से न्यूनतम पारे में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। सर्दी के तेवर देखते हुए कक्षा आठ तक के विद्यालयों को 14 जनवरी तक बंद कर दिया गया है। बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाओं के लिए हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं का शिक्षण कार्य जारी रहेगा।
विज्ञापन

मंगलवार को दिनभर गलन के असर से लोग ठिठुरते नजर आए। भीषण सर्दी से राहत के लिए लोगों ने हीटर व अलाव का सहारा लिया। घने कोहरे के कारण दृश्यता घट गई। हाईवे पर वाहन हेडलाइट जलाकर रेंगते नजर आए। दोपहर तक कोहरा छंट गया पर धूप नहीं खिली। गलन से हर कोई परेशान रहा। दोपहर दो बजे सूरज ने हाजिरी जरूर लगाई मगर आठ किमी. प्रति घंटे की गति से चलने वाली बर्फीली हवा ने धूप का असर महसूस नहीं होने दिया। शाम गहराते ही गलन व कोहरे का असर बढ़ गया।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री व न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहा। आद्रता 72 प्रतिशत जबकि ओस गिरने का मानक नौ डिग्री सेंटीग्रेट रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी डीआईओएस अनूप कुमार ने बताया कि गलन के कारण कक्षा आठ तक के विद्यालयों को 14 जनवरी तक बंद कर दिया गया है। कक्षा 9 व 11 के छात्र-छात्राओं का ऑनलाइन शिक्षण कार्य होगा। कक्षा 10 व 12 के छात्र-छात्राओं की बोर्ड प्रयोगात्मक परीक्षा के चलते शीतलहर से बचाव के संसाधनों के साथ शिक्षण कार्य जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed