फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   school open today

आज खुलेंगे स्कूल

Wed, 01 Jul 2015 12:11 AM IST
Updated Wed, 01 Jul 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
मंगलवार को जहां प्राइवेट स्कूलों में तैयारियां शुरू हो गईं। वहीं सरकारी स्कूलों में सन्नाटा पसरा रहा। बाजारों में भी रौनक दिखाई दी। नौनिहाल अपने अभिभावकों के साथ कॉपी, किताब की दुकानों पर स्टेशनरी खरीदते नजर आए।
विज्ञापन


मालूम हो कि शैक्षिक सत्र 2015-16 की शुरूआत अप्रैल माह से हो गई थी। नौनिहालों की अगली कक्षाओं में एडमिशन प्रक्रिया अप्रैल में पूरी हो गई थी। उसके बाद सत्र चलता रहा। 20 मई के बाद स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित हो गया था। लगभग डेढ़ माह तक स्कूल बंद रहे।

विज्ञापन


इस दौरान नौनिहालों ने जमकर छुट्टियों का लुत्फ उठाया। बुधवार को फिर से स्कूलों के ताले खुल जाएंगे। शिक्षण सत्र प्रारंभ हो जाएगा। इसको लेकर मंगलवार से तैयारियां शुरू हो गई थी। प्राइवेट स्कूलों में जहां साफ-सफाई व अन्य तैयारियां होती रहीं, वहीं सरकारी स्कूलों में सन्नाटा  पसरा रहा। इन स्कूलों में बुधवार को ही रौनक दिखाई देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed