फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Salaries of ABSA and Principal withheld due to mismanagement at the school

Sitapur News: विद्यालय में अव्यवस्थाओं पर रोका एबीएसए व प्रधानाचार्य का वेतन

Tue, 14 Jul 2026 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 14 Jul 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Salaries of ABSA and Principal withheld due to mismanagement at the school
परसेंडी के ग्राम पीरपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय के​ निरीक्षण के दौरान छात्रा से किताब पढ़वाते
सीतापुर। परसेंडी ब्लॉक स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय परसेंडी का डीएम डॉ राजा गणपति आर ने मंगलवार को निरीक्षण किया। इस दौरान मिड-डे-मिल व्यवस्था का जायजा लिया। एमडीएम शेड में गंदगी व अव्यवस्थाएं मिलने के साथ ही पेयजल की व्यवस्था भी बदहाल मिली। इस पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने एबीएसए व प्रधानाचार्य का वेतन रोकने का आदेश दिया।
विज्ञापन


डीएम ने स्कूल परिसर में तत्काल साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए भी निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने रसाेईघर पहुंचकर कच्चे खाने की गुणवत्ता व अन्य खाद्य सामग्रियों को देखा। उन्होंने पीने वाले पानी की शुद्धता भी परखी। पेयजल व्यवस्था सही नहीं मिली। पानी की टोटियां टूटी मिलने पर जिम्मेदारों को फटकारा। कहा कि सभी व्यवस्थाएं जब तक दुरुस्त न हों, तब तक एबीएसए रमाकांत मौर्य व प्रधानाध्यापक नसीम अंजुम का वेतन अग्रिम आदेश तक रोका जाए।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने विद्यालय में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया। वहां बच्चों की उपस्थिति पंजिका को देखा। इसमें कुल 56 बच्चे पंजीकृत थे। बच्चों की संख्या कम मिलने पर नाराजगी जाहिर की। इस दौरान बच्चों को पढ़ाने वाला स्मार्ट टीवी भी खराब दशा में मिला। इस पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को फटकारा। जिलाधिकारी को शिक्षण कक्ष भी बंद मिला। स्कूल में सहायक अध्यापक अनुपम चौहान बिना सूचना अनुपस्थित मिलीं। डीएम ने शिक्षक पर अनुशासनिक कार्यवाही करने के साथ ही एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चे से पढ़वाई पुस्तक, शिक्षिका को चेतावनी पत्र
डीएम ने कक्ष संख्या 3 पहुंचकर निपुण तालिका व संघर्षशील बच्चों के रजिस्टर की भी जांच की। इस दौरान एक बच्चे से पुस्तक भी पढ़वाई। बच्चे द्वारा पुस्तक सही ढंग से न पढ़ पाने पर सहायक अध्यापिका रुचि श्रीवास्तव द्वारा शिक्षण कार्य रुचि न लेने पर चेतावनी पत्र जारी करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) प्रियांशी सक्सेना भी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed