{"_id":"6a6a4ecca5382f6ef50b20d7","slug":"sahavpur-center-found-closed-anms-salary-withheld-sitapur-news-c-102-1-slko1052-161047-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: बंद मिला सहावपुर केंद्र, एएनएम का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: बंद मिला सहावपुर केंद्र, एएनएम का वेतन रोका
Thu, 30 Jul 2026 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 30 Jul 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
डीएम के निरीक्षण के दौरान बंद मिला गोंदलामऊ के सहावपुर स्थित पंचायत भवन । संवाद
सीतापुर। गोंदलामऊ ब्लाॅक की सहावपुर ग्राम पंचायत में बुधवार को जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर ने औचक निरीक्षण किया। वहां पंचायत भवन में प्रस्तावित वीएचएसएनडी सत्र दिवस की जांच करने पहुंचे थे। इस दौरान केंद्र बंद मिला। इस पर संबंधित एएनएम का 15 दिनों का वेतन रोकने, आशा कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी कर्मचारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
इसके बाद वह नैमिषारण्य पहुंचे। वहां मां ललिता देवी मंदिर के निकट निर्माणाधीन पंचमुखी प्लाजा व अन्य विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य में उच्च गुणवत्ता की सामग्री का उपयोग करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि कार्य को निर्धारित समय सीमा में पूरा करवाया जाए। आवश्यकतानुसार कार्मिकों की संख्या बढ़ाई जाए। कहा कि निर्माण कार्य के दौरान यदि किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न होती है तो उसे तत्काल बताया जाए, ताकि शीघ्र समाधान किया जाए।