{"_id":"6133b9088ebc3ebeb708abcc","slug":"safe-delivery-in-ambulance-sitapur-news-lko594087074","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंबुलेंस में कराया सुरक्षित प्रसव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंबुलेंस में कराया सुरक्षित प्रसव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। एलिया विकासखंड से एक प्रसव पीड़िता को एंबुलेंस में तेज प्रसव होने पर ईएमटी ने आशा बहू के सहयोग से एंबुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव करा दिया। इस पर सीएमओ ने ईएमटी व अन्य स्टॉफ को बधाई दी है।
एलिया ब्लॉक के मलकानगर गांव में प्रसव पीड़ा से कराह रही देवकी एंबुलेंस से जिला महिला अस्पताल आ रही थी। एंबुलेंस में आशा कार्यकर्ता के साथ ही देवकी के पति रविंद्र और परिवार की एक अन्य महिला भी मौजूद थी।
एंबुलेंस अभी कुछ ही दूरी पर पहुंची थी कि देवकी प्रसव पीड़ा से तड़पने लगी। उसकी स्थिति देखकर ईएमटी शोएब हसन साथी ड्राइवर हरी शंकर से एंबुलेंस को सड़क के किनारे खड़ी करने को कहते हुए आशा कार्यकर्ता बिट्टो देवी के साथ मिलकर एंबुलेंस में ही देवकी का सुरक्षित प्रसव करवाया। देवकी ने सुबह 7.44 बजे एक स्वस्थ बेटे को जन्म दिया।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. मधु गैरोला का कहना है कि ईएमटी शोएब हसन, ड्राइवर हरी शंकर और आशा बिट्टो देवी को इस उल्लेखनीय कार्य के लिए शीघ्र ही सम्मानित किया जाएगा।