{"_id":"658ef22282de7dc35a0155a5","slug":"ruby-house-showed-dominance-by-performing-better-sitapur-news-c-102-1-slko1053-7763-2023-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: रूबी हाउस ने बेहतर प्रदर्शन कर दिखाया दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: रूबी हाउस ने बेहतर प्रदर्शन कर दिखाया दबदबा
Fri, 29 Dec 2023 09:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 29 Dec 2023 09:51 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। सिंघानिया एजुकेशनल इंस्टीट्यूट में वार्षिक एथलेटिक मीट ‘उद्यतम‘ का शुक्रवार को विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के साथ समापन हुआ। इसमें विद्यालय के रूबी, टोपॉज, सफायर, एमरल्ड हाउस के कक्षा पांच से लेकर 12वीं तक के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया था। कक्षा 5 से 11 तक के छात्रों ने मनमोहक गीतों की धुन पर नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम का आकर्षण हिंदी साहित्य के लेखक मुंशी प्रेमचंद की कहानी मंत्र पर आधारित नाटक रहा। कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट किया । जिसमें रूबी हाउस का प्रदर्शन सराहनीय रहा। खेल प्रतियोगिताओं में रूबी हाउस चैंपियन बना। मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य ओपी सिंघानिया, मंजू सिंघानिया व आशीष सिंघानिया ने रूबी, टोपॉज, सफायर एवं एमरल्ड हाउस के विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किया।