{"_id":"63e93a630830de1fd304c2bb","slug":"rss-will-open-hostel-for-sc-students-sitapur-news-c-13-1-85644-2023-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर: एससी विद्यार्थियों के लिए आरएसएस खोलेगा छात्रावास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर: एससी विद्यार्थियों के लिए आरएसएस खोलेगा छात्रावास
Mon, 13 Feb 2023 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Mon, 13 Feb 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) सीतापुर जनपद के मिश्रिख में अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों का छात्रावास जल्द शुरू करेगा। इसके लिए नैमिषारण्य में साढ़े छह हजार स्क्वायर फीट क्षेत्रफल में निर्माण कार्य शुरू हो गया है। 50 विद्यार्थियों की क्षमता वाला यह छात्रावास अवध प्रांत का ऐसा पहला छात्रावास होगा, जो सिर्फ अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के लिए होगा। छात्रावास में रहने की सुविधा निशुल्क मिलेगी।
आरएसएस विभिन्न अनुसांगिक संगठनों के बैनर तले विविध सामाजिक कार्यों में रुचि दिखाता है। विद्या भारती के माध्यम से विद्यालयों का संचालन होता है। आर्थिक रूप से कमजोर प्रतिभावान विद्यार्थियों के लिए छात्रावासों का संचालन होता है। मौजूदा समय में आरएसएस के 15 छात्रावास अवध प्रांत में संचालित हैं।
संघ की दृष्टि से अवध प्रांत में 26 जनपद हैं और इन जनपदों में छह नए छात्रावास संचालित करने की कवायद चल रही है। रायबरेली, सीतापुर, नैमिषारण्य, लखीमपुर, नानपारा और श्रावस्ती के सिरसिया में 50-50 विद्यार्थियों की क्षमता वाले छात्रावास बनाने का कार्य आरएसएस ने शुरू किया है।
विज्ञापन
सीतापुर जनपद के नैमिषारण्य में साढ़े छह हजार स्क्वायर फीट में छात्रावास का निर्माण शुरू हुआ है। इस छात्रावास को संतरविदास सेवा सदन के नाम से विकसित किया जा रहा है।
यहां चल रहे आरएसएस के छात्रावास
लखनऊ पूरब, लखनऊ पश्चिम, दक्षिण में दो (एक बालक, एक बालिका), लखनऊ का बंधउआ आश्रम, गोला की चंदन चौकी, गोला का पलिया, गोंडा, गोंडा में जयप्रभाग्राम, बलरामपुर के तुलसीपुर और इमलिया कोडर, अयोध्या, लखीमपुर का तक्षशिला, और नानपारा का मिहीपुरवा।
विभिन्न सेवा प्रकल्पों के जरिए संघ सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर प्रतिभाग करता है। वनवासियों के लिए अलग-अलग छात्रावास चल रहे हैं। सामान्य विद्यार्थियों के लिए भी छात्रावास संचालित हैं। अब नैमिषारण्य में अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के लिए छात्रावास का निर्माण शुरू किया गया है। जनकल्याण न्यास के तहत इसका निर्माण कराया जा रहा है।
- कौशल, प्रांत प्रचारक, आरएसएस