{"_id":"6352e33cdb1efa09b448a5c2","slug":"route-diversion-will-remain-in-the-city-on-dhanteras-sitapur-news-lko6539556109","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस पर शहर में रहेेगा रूट डायवर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस पर शहर में रहेेगा रूट डायवर्जन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। धनतेरस को लेकर शहर की यातायात व्यवस्था को मजबूत करने के लिए रूट डायवर्जन रहेगा। भीड़भाड़ को लेकर शहर के कई मुख्य चौराहों पर चार पहिया और ई-रिक्शा जाने पर प्रतिबंध रहेगा। इसके साथ ही कई चौराहों पर यातायात पुलिसकर्मी भी तैनात किए जाएंगे। ताकि सुरक्षा व्यवस्था भी न बिगड़े।
शहर में मुख्य रूप से लालबाग से घंटाघर, आंख अस्पताल तिराहा, लालकपड़ा कोठी, लालबाग से सर्राफा मंडी, सब्जी मंडी आदि स्थानों में सबसे अधिक भीड़ होती है। जिसको लेकर लालबाग, रोडवेज और ट्रांसपोर्ट चौराहों पर एक-एक यातायात उपनिरीक्षक को तैनात किया जाएगा। इसके साथ ही दो-दो हेड कांस्टेबल, चार-चार होमगार्ड भी मौजूद रहेंगे। टीआई फरीद अहमद ने बताया कि रोडवेज चौराहे से लालबाग की तरफ जाने वाले सभी प्रकार के भारी वाहनों को बहुगुणा चौराहे की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। चार पहिया वाहन और ई रिक्शा को ट्रांसपोर्ट चौराहे तक आने दिया जाएगा। ऐसे वाहन लालबाग की ओर नहीं जा सकेंगे।
लालबाग चौराहे से घंटाघर की तरफ बैरियर लगाकर किसी भी प्रकार के वाहनों को अंदर जाने नहीं दिया जाएगा। मात्र पैदल लोग की अंदर जा सकेंगे। बाल्दा रोड से घंटाघर की तरफ और लालकपड़ा कोठी से घंटाघर की तरफ चार पहिया वाहन और ई रिक्शा को जाने नहीं दिया जाएगा। इधर आंख अस्पताल तिराहे से बाइक को छोड़कर किसी अन्य वाहन को लालबाग की ओर नहीं आने दिया जाएगा। वहीं चुंगी चौराहे पर पुलिस बल लगाकर कांशीराम, श्यामनाथ की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को नवीन चौक की ओर डायवर्ट किया जाएगा। ई रिक्शा को भी सिर्फ जीआईसी चौराहे तक ही आने दिया जाएगा। इधर पुलिस लाइन तिराहे पर ड्यूटी लगाकर चार पहिया वाहनों को रोडवेज की ओर भेजा जाएगा। उनको लालकपड़ा कोठी की ओर आने की इजाजत नहीं होगी।